Nothing का 2024 में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Nothing
Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
Nothing का 2024 में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यह मौका Nothing Phone (2a) 5G को खरीदने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Phone 2a में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Nothing Phone (2a) 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Nothing Phone (2a) 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,601 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि मार्च 2024 में 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,770 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Nothing Phone 2a 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.74 मिमी, चौड़ाई 76.32 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन