• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे

Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे

अगर आप साल भर की वैधता के साथ कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे

Photo Credit: Unsplash/Alessia Marusova

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान डेली 2.5GB डाटा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Jio का 3999 रुपये वाला प्लान डेली 2.5GB डाटा प्रदान करता है।
  • Jio का 3999 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैधता आती है।
  • Jio का 3999 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
विज्ञापन

अगर आप साल भर की वैधता के साथ कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां आज हम रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं। इन दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया जाता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। आइए Airtel और Jio के 4 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले प्रीपेड प्लान और उनकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान


Jio का 3999 रुपये वाला प्लान डेली 2.5GB डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में कुल मिलाकर 912.5GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। अन्य फायदों में 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज मिलती है। इस प्लान के साथ 35,100 मूल्य का Google Gemini का 18 महीने का प्रो प्लान फ्री मिलता है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना और अन्य फीचर्स शामिल हैं। JioTV Mobile ऐप के जरिए FanCode का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है।

Airtel का 3999 रुपये वाला प्लान


Airtel का 3999 रुपये वाला प्लान रोजाना 2.5GB डाटा की सुविधा देता है। वैधता की बात की जाए तो यह 365 दिनों तक चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी देता है। अन्य फायदों की बात करें तो यह प्लान 1 साल के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में प्रदान करता है। सबसे खास बात यह है कि यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »