Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में हल्की बढ़त, Dogecoin, Shiba Inu भी उछले

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, दोनों ही पॉपुलर मीम टोकन शिबा इनु और डॉजकॉइन हरे रंग में दिखाई दिए।

Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में हल्की बढ़त, Dogecoin, Shiba Inu भी उछले

Bitcoin समेत Ether की कीमत में आज एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

ख़ास बातें
  • दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 0.02 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • ईथर फिलहाल 1632 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है।
  • Tether, Binance Coin, Ripple, Cardano में भी हल्की बढ़त।
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में आज हरा रंग ज्यादा छाया दिखाई दिया। बिटकॉइन की कीमत में भी आज सुधार देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 0.02 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और वर्तमान में यह भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $25,855 (लगभग 21,49,196 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह 25,800 डॉलर (लगभग 21.4 लाख रुपये) के करीब बना हुआ है। 1 सितंबर के बाद से बिटकॉइन की भारत में कीमत (bitcoin price in india) 21 लाख रुपये के करीब ही बनी हुई है। 8 सितंबर को भी इसमें बढ़त देखी गई थी। 

Bitcoin को फॉलो करते हुए Ether की कीमत में आज एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय पर गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस चार्ट के मुताबिक भारत में ईथर की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये के करीब बनी हुई थी। ग्लोबल लेवल की बात करें तो ईथर फिलहाल 1632 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है। इससे एक दिन पहले भारत में ईथर की कीमत (ether price in india) 1 लाख 35 हजार रुपये के करीब ही बनी हुई थी। 1 सितंबर के बाद से इसमें बड़ी बढ़त अब तक नहीं देखी गई है जब यह 1 लाख 41 हजार रुपये पर पहुंच गया था। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार आज अधिकतर पॉपुलर टोकनों में हरा रंग छाया रहा। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.41 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। Tether, Binance Coin, Ripple, Cardano, जैसे टोकनों में आज हल्की से मध्यम बढ़त देखने को मिली है। USD Coin और Solana उन टोकनों में शामिल रहे जिनमें आज हल्का नुकसान देखने को मिला है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, दोनों ही पॉपुलर मीम टोकन शिबा इनु और डॉजकॉइन हरे रंग में दिखाई दिए। वर्तमान में डॉजकॉइन 5.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.03% प्रतिशत की बढ़त है। वहीं, शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000633 पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.89 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »