क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Ether का प्राइस 1.35 प्रतिशत बढ़ा 

तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, Chainlink, Polygon, Near Protocol, Litecoin, Stellar और Cronos शामिल थे

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Ether का प्राइस 1.35 प्रतिशत बढ़ा 

देश में क्रिप्टो को लेकर केंद्र सरकार का कड़ा रुख बरकरार रह सकता है

ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,576 डॉलर का था
  • Binance Coin, Solana, Ripple और Cardano के प्राइस घटे हैं
  • क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस गुरुवार को लगभग 1.22 प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 65,250 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 70,540 डॉलर का था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर इसके प्राइस में गिरावट जारी रहती है तो यह 60,000 डॉलर से नीचे जा सकता है। 

Ether में लगभग 1.35 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,576 डॉलर और भारतीय एक्चेंजों पर 3,130 डॉलर का था। इसके अलावा Binance Coin, Solana, Ripple और Cardano के प्राइस घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, Chainlink, Polygon, Near Protocol, Litecoin, Stellar और Cronos शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.17 प्रतिशत घटकर लगभग 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन का प्राइस बहुत कम रेंज में कंसॉलिडेट हुआ है। बिटकॉइन का एक्सचेंज रिजर्व तीन वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि सप्लाई को लेकर झटका लग सकता है क्योंकि बिटकॉइन ETF की अधिक डिमांड है।" क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "ENS और LDO सहित Ethereum बेस्ड टोकन्स में मजबूती आ रही है। इससे शॉर्ट-टर्म में तेजी की संभावना का संकेत मिल रहा है।" 

देश में क्रिप्टो को लेकर केंद्र सरकार का कड़ा रुख बरकरार रह सकता है। नए मंत्रिमंडल में Nirmala Sitharaman दोबारा फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर शामिल हैं। सीतारमण ने फाइनेंस मिनिस्ट्री की 2019 में पहली बार कमान संभाली थी। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कम्युनिटी की सीतारमण की फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति पर मिश्रित प्रतिक्रिया है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लागू है। इसके अलावा वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के ट्रांसफर पर एक प्रतिशत का टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) लगता है। क्रिप्टो से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को इस सेगमेंट के लिए टैक्स कानूनों में सीतारमण की ओर से संशोधन किए जाने का इंतजार था। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में सीतारमण ने अंतरिम बजट में इस सेगमेंट के लिए टैक्स में किसी छूट की घोषणा नहीं की थी। सीतारमण के दोबारा फाइनेंस मिनिस्टर बनने से क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी को आशंका है कि डिजिटल एसेट्स के लिए टैक्स में कोई सुधार नहीं होंगे। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »