क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से नीचे

Ether में 0.44 प्रतिशत का नुकसान था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,440 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,452 डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से नीचे

Ether में 0.44 प्रतिशत का नुकसान था

ख़ास बातें
  • बजट में टैक्स नहीं घटने से क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को निराशा हुई है
  • Binance Coin, Solana, Polkadot और Chainlink के प्राइस घटे हैं
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 2.39 लाख करोड़ डॉलर पर था
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। इसके पीछे मैक्रो इकोनॉमिक कारण और कुछ देशों में राजनीतिक तनाव जैसे कारण हैं। Bitcoin में बुधवार को 1.93 प्रतिशत की गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 65,866 डॉलर का था।  BuyUCoin जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान था और यह लगभग 66,040 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

Ether में 0.44 प्रतिशत का नुकसान था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,440 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,452 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Solana, Polkadot और Chainlink के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.43 प्रतिशत घटकर लगभग 2.39 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में गिरावट का बड़ा कारण दिवालिया हो चुके एक्सचेंज Mt. Gox के क्रेडिटर्स Kraken के जरिए बिटकॉइन मिलने शुरू हो गए हैं। नौ वर्ष के इंतजार के बाद कई क्रेडिटर्स ने बिटकॉइन प्राप्त किए हैं। इनकी कुल रकम लगभग नौ अरब डॉलर की है।"  देश में यह सेगमेंट अधिक टैक्स के बोझ से जूझ रहा है। इस वर्ष के बजट में टैक्स में कोई राहत नहीं मिलने से क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को झटका लगा है। 

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने मंगलवार को पेश किए गए बजट में कुछ सेक्टर्स के लिए रिफॉर्म्स की घोषणा की है। हालांकि, इसमें क्रिप्टो सेगमेंट या ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का कोई जिक्र नहीं था। क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने केंद्र सरकार से क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) को घटाने का निवेदन किया था। Bharat Web3 Association ने Gadgets360 को बताया, "हमने यूजर्स की ट्रेडिंग और ट्रांजैक्शंस में कमी को लेकर एनालिसिस जमा किया था। इसके साथ ही यह भी बताया गया था कि टैक्सेशन के स्ट्रक्चर में बदलाव से सरकार का रेवेन्यू किस तरह बढ़ सकता है। हम टैक्सेशन को संतुलित बनाने के लिए दबाव डालना जारी रखेंगे। इसमें TDS को घटाकर 0.01 प्रतिशत करना, VDA ट्रांजैक्शंस पर लॉस को सेटऑफ करने की अनुमति देना और कैपिटल गेन्स पर 30 प्रतिशत के टैक्स में संशोधन शामिल है।"  पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट में सेंध लगना बजट में क्रिप्टो से जुड़े रिफॉर्म्स को शामिल नहीं करने का एक कारण हो सकता है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »