बिटकॉइन में जोरदार तेजी, एक लाख डॉलर के निकट पहुंचा प्राइस

अगले सप्ताह अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump कार्यभार संभालेंगे। ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 16:18 IST
ख़ास बातें
  • इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई थी
  • इसका प्राइस 90,000 डॉलर से नीचे चला गया था
  • रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रही हैं

Ether का प्राइस लगभग 3.80 प्रतिशत बढ़कर 3,320 डॉलर से अधिक पर था

अमेरिका में इन्फ्लेशन का डेटा बेहतर रहने से क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक लाख डॉलर के निकट था। हालांकि, इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई थी और इसका प्राइस 90,000 डॉलर से नीचे चला गया था। अमेरिका में इन्फ्लेशन के डेटा से Federal Reserve के इंटरेस्ट रेट को घटाने की संभावना बनी है। 

बिटकॉइन का प्राइस इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग 2.32 प्रतिशत बढ़कर 99,220 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। बिटकॉइन स्पॉट ETF में भी फंडिंग बढ़ी है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 3,320 डॉलर से अधिक पर था। इसके अलावा XRP नौ प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 3.09 डॉलर पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polygon, Cronos और BNB शामिल थे। 
Advertisement

अगले सप्ताह अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump कार्यभार संभालेंगे। ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, फेडरल रिजर्व का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की आगामी सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। यूक्रेन ने रूस के इस कदम को रोकने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हाल ही में रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिकी सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। 

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी इस सेगमेंट में दिलचस्पी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। इस कंपनी ने कहा था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.