क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े अपराधों की जांच में कई देशों की पुलिस चकराई

इस वर्ष फरवरी में अमेरिका में लगभग 3.6 अरब डॉलर के Bitcoin जब्त किए गए थे। यह अमेरिका में अभी तक का सबसे बड़ा वित्तीय संपत्ति जब्त करने का मामला था

क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े अपराधों की जांच में कई देशों की पुलिस चकराई

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन एक क्रिप्टो यूनिट बनाई है

ख़ास बातें
  • हाल के वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े अपराध बढ़े हैं
  • ऐसे अपराधों की जांच में मुश्किल होती है
  • कई देशों में ऐसे अपराधों की जांच के लिए अलग यूनिट बनाई गई है
विज्ञापन
हाल के वर्षों में कई देशों की पुलिस को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अपराध की जांच और बड़ी वैल्यू वाले इन डिजिटल एसेट्स से निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अमेरिका में मार्शल्स सर्विस ने पिछले वर्ष के अंत में 22 क्रिप्टोकरेंसीज जब्त की थी जिनकी वैल्यू लगभग 91.9 करोड़ डॉलर की थी। इस वर्ष फरवरी में अमेरिका में लगभग 3.6 अरब डॉलर के Bitcoin जब्त किए गए थे। यह अमेरिका में अभी तक का सबसे बड़ा वित्तीय संपत्ति जब्त करने का मामला था। ये बिटकॉइन लगभग छह वर्ष पहले Bitfinex एक्सचेंज को हैक कर चुराए गए थे। 

अमेरिका की इंटरनल रेवेन्यू सर्विस की लॉस एंजिलिस में क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन डिविजन के प्रमुख, Ryan Korner ने बताया, "इस तरह के मामले पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। हमें लगभग प्रत्येक जांच में ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हम यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे एजेंट्स के पास इन मामलों को सुलझाने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी हो।"  Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, जांच करने वाले अधिकारियों को शुरुआत में क्रिप्टो वॉलेट की पहचान करने और प्राइवेट की को प्राप्त करने के बारे में सीखना होता है। इसके बाद उन्हें यह जानकारी दी जाती है इन प्राइवेट की को कैसे अनलॉक किया जाता है। 

कुछ वर्ष पहले ब्रिटेन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच करने वाले अधिकारियों को क्रिप्टो सेगमेंट की जानकारी उपलब्ध कराने और क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की जांच, इन एसेट्स को जब्त करने और इनकी वैल्यू तय करने में ट्रेनिंग के लिए फंड उपलब्ध कराने की मांग की थी। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन ने अपने एजेंट्स को इक्विपमेंट, ट्रेनिंग और ब्लॉकचेन एनालिसिस से लैस करने के लिए फरवरी में एक क्रिप्टो यूनिट बनाई थी। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की जांच करने वाली टीम के डायरेक्टर के तौर पर Eun Young Choi को नियुक्त किया है। Choi का कहना है कि वह क्रिप्टो एक्सचेंजों और मिक्सर्स या टंबलर्स कही जाने वाली सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जिनसे फंड को छिपाने में मदद मिलती है। 

जर्मनी के म्यूनिख में के कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी की डिप्टी अटॉर्नी जनरल Lisa Monaco ने बताया कि उसके अभियोजक क्रिप्टो से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए अपने यूरोपियन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे। अमेरिकी सरकार के अभियोजक के तौर पर कई वर्षों तक मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों पर काम कर चुकी Laurel Loomis Rimon ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस तरह के अपराधों में जब्त किए गए एसेट्स की वैल्यू हैरान करने वाली है। इन मामलों में जांच करने वाले अधिकारियों के पास तकनीकी जानकारी होना महत्वपूर्ण है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Investigation, Government, America, Technology, Fund
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »