El Salvador की राह पर Brazil, लीगल हो सकता है Bitcoin

रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के कांग्रेसी सांसद का यह ड्राफ्ट बिल, देश के डेप्युटी चैंबर में पेश किया गया था। यह नए कानून को टारगेट करता है और सभी ब्राजीलियाई वर्कर्स को अपने एंप्लॉयर से क्रिप्‍टोकरेंसी से पेमेंट के बारे में पूछने का ऑप्शन देता है।

El Salvador की राह पर Brazil, लीगल हो सकता है Bitcoin

ब्राजील के 48 प्रतिशत नागरिक बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने के समर्थन में हैं

ख़ास बातें
  • ब्राजील के सांसद ने क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने का विधेयक पेश किया है
  • सांसद ने कहा है कि इस तरह का कदम "चौथी डिजिटल क्रांति का हिस्सा है
  • ब्राजील में 14 लाख से अधिक बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स हैं
विज्ञापन
Bitcoin को दुनियाभर में सरकारें और स्‍थानीय प्रशासन सकारात्‍मक रूप में देखने लगे हैं। अब ब्राजील में इसको लेकर एक बड़ी और अहम पहल हुई है। ब्राजील के एक कांग्रेसी सांसद लुइजाओ गौलार्ट ने पब्‍लि‍क और प्राइवेट सेक्‍टरों में श्रमिकों के लिए भुगतान के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने के लिए एक विधेयक प्रस्तावित किया है। अगर इस बिल को मंजूरी मिल जाती है, तो अल सल्वाडोर के बाद ब्राजील बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकृत करने वाला दूसरा देश बन सकता है।

CoinTelegraph की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के कांग्रेसी सांसद का यह ड्राफ्ट बिल, देश के डेप्युटी चैंबर में पेश किया गया था। यह नए कानून को टारगेट करता है और सभी ब्राजीलियाई वर्कर्स को अपने एंप्लॉयर से क्रिप्‍टोकरेंसी से पेमेंट के बारे में पूछने का ऑप्शन देता है। इस बिल में स्‍पष्‍ट है कि वर्कर और एंप्लॉयर के बीच आपसी सहमति के बाद ही क्रिप्‍टो में पेमेंट की गारंटी दी जा सकती है। यानी यह साफ है कि एंप्लॉयर अपने वर्कर्स पर क्रिप्‍टो में पेमेंट लेने का दबाव नहीं बना पाएगा।

गौलार्ट ने कहा है कि इस तरह का कदम "चौथी डिजिटल क्रांति का हिस्सा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा या नहीं। हालांकि, सितंबर के एक नेशन वाइड पोल की स्‍टडी से पता चलता है कि ब्राजील के 48 प्रतिशत नागरिक बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने के समर्थन में हैं। इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्राजील में 14 लाख से अधिक बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स हैं। इसके साथ ही 21 बिटकॉइन एटीएम भी हैं।

गौलार्ट को यकीन है कि लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता में बेहतरी के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाना जरूरी है। उनके इस प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी मिलने की तारीख से 90 दिनों के बाद कानून में पारित किया जा सकता है।

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Brazil, Bitcoin, Crypotcurrency, Al Salvador, Draft bill, Legal tender
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »