क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, Bitcoin ने पार किया 30,000 डॉलर का लेवल

Ether का प्राइस 3.66 प्रतिशत बढ़कर 1,923 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में लगभग 65 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है

क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, Bitcoin ने पार किया 30,000 डॉलर का लेवल

पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 1,661 डॉलर बढ़ी है

ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 3.66 प्रतिशत बढ़कर 1,923 डॉलर पर था
  • Avalanche, Polygon, Solana और Polkadot में भी तेजी थी
  • बहुत से देशों में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने मंगलवार को 30,000 डॉलर का लेवल पार किया। हालांकि, इसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई और यह 5.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,948 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी आने का बड़ा कारण इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी का असर और अमेरिका में बैंकिंग सिस्टम में मुश्किलें हैं। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 1,661 डॉलर बढ़ी है। 

Ether का प्राइस 3.66 प्रतिशत बढ़कर 1,923 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में लगभग 65 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। Ether के लिए शंघाई अपग्रेड भी किया जाना है। इसके अलावा Avalanche, Polygon, Solana, Polkadot, Litecoin Tron और Wrapped Bitcoin के प्राइसेज भी बढ़े हैं। Tether, Binance Coin, USD Coin, Ripple, Cardano और Polygon में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 4.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.24 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinSwitch के क्रिप्टो इकोसिस्टम लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, "पिछले कुछ दिनों से एक कम रेंज में ट्रेड करने के बाद पिछले वर्ष जून के बाद से बिटकॉइन पहली बार इस लेवल पर पहुंचा है। इसके प्राइस में पिछले एक दिन में लगभग सात प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन और गोल्ड के बीच जुड़ाव बढ़ा है। Ether के शंघाई अपग्रेड के बाद मार्केट का फोकस स्टेक्ड ETH विड्रॉल पर होगा। इसे लेकर सेंटीमेंट बुलिश है जिससे नया फंड आ सकता है। हालांकि, सभी स्टेक्ड ETH को एक साथ रिलीज नहीं किया जाएगा। इनवेस्टर्स इसके असर का आकलन करेंगे और इससे ETH के प्राइसेज में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव हो सकता है।" 

फाइनेंशियल मार्केट्स के लिए अमेरिका का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) एक महत्वपूर्ण डेटा होने के कारण बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टर्स को आगामी सप्ताह में इस पर ध्यान देना चाहिए। CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "मार्केट यह आकलन कर रहा है कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में एक और बढ़ोतरी करेगा या इन्फ्लेशन घटने के कारण इस रेट को नहीं बढ़ाया जाएगा।" बहुत से देशों में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं और यह इस मार्केट के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »