Bitcoin में जोरदार तेजी, एक दिन में वैल्यू 2,000 डॉलर से ज्यादा बढ़ी

सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन और इथर में उछाल के साथ ही अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज बढ़े हैं

Bitcoin में जोरदार तेजी, एक दिन में वैल्यू 2,000 डॉलर से ज्यादा बढ़ी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 5.63 प्रतिशत की तेजी थी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 24,346 डॉलर पर पहुंच गया
  • अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है
  • क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कुछ बैंक दिवालिया हुए हैं
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 9.37 प्रतिशत की जोरदार बढ़त थी। पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट और क्रिप्टो मार्केट को लगे झटकों के बाद बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 24,346 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 2,000 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

Ether में भी 5.63 प्रतिशत की बढ़त थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,673 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 84 डॉलर बढ़ा है। बिटकॉइन और इथर में उछाल के साथ ही अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। इनमें Avalanche, Cardano, Polygon, Solana, Polkadot, Tron और Litecoin शामिल हैं। इसके अलावा Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में भी तेजी रही। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.50 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "क्रिप्टो सेगमेंट में पिछले कुछ दिनों से चल रही भारी बिकवाली के बाद मार्केट में यह अस्थायी राहत है। बिटकॉइन की एक्सचेंज नेट पोजिशन से इस बिकवाली पर लगाम लगने का संकेत मिल रहा है।" CoinSwitch के क्रिप्टो इकोसिस्टम लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, "क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े तीन बैंकों, Silvergate, SVB और Signature के दिवालिया होने से शॉर्ट-टर्म में लिक्विडिटी को लेकर समस्या हो सकती है क्योंकि ये बैंक अमेरिकी डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स के बीच एक्सचेंज के लिए बड़ा जरिया थे। क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए नए बैंकिंग पार्टनर्स दिख सकते हैं। इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में क्रिप्टो स्टार्टअप्स की जरूरतें पूरी करने वाले Mercury और BCB Group के पास जा रहे हैं। इससे इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में स्विट्जरलैंड, दुबई, ब्रिटेन और हांगकांग जैसे अधिक फ्रेंडली डेस्टिनेशंस का रुख कर सकती हैं।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »