Bitcoin का प्राइस 28,100 डॉलर के पार, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसका प्राइस 1,802 डॉलर पर था

Bitcoin का प्राइस 28,100 डॉलर के पार, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

यह पिछले वर्ष जून के बाद से बिटकॉइन का सबसे अधिक प्राइस है

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 361 डॉलर बढ़ी है
  • Ether में 3.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसका प्राइस 1,802 डॉलर पर था
  • स्टेबलकॉइन्स Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD में भी तेजी थी
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की वैल्यू बुधवार को 28,136 डॉलर के साथ लगभग नौ महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह पिछले वर्ष जून के बाद से इसका सबसे अधिक प्राइस है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 361 डॉलर बढ़ी है। पिछले नौ दिनों में इसमें 42 प्रतिशत की तेजी आई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसका प्राइस 1,802 डॉलर पर था। इसके अलावा स्टेबलकॉइन्स Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD के साथ ही Avalanche,  Polkadot, Polygon, Tron और Litecoin में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 2.50 प्रतिशत बढ़कर 1.19 लाख करोड़ डॉलर हो गई। हालांकि, मार्केट के एक्सपर्ट्स ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets 360 को बताया, "फेडरल रिजर्व ने एक नई फाइनेंसिंग फैसिलिटी शुरू की है, जिससे बैंकों को सरकारी डेट को सिक्योरिटी के तौर पर एक्सचेंज में जमा करने और उसकी वैल्यू के 100 प्रतिशत का लोन लेने की अनुमति मिलेगी। इससे क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। हालांकि, मार्केट में तेजी से ट्विटर पर नए एक्सपर्ट्स सलाह देने लगे हैं जिससे गलत जानकारी मिलने की आशंका बढ़ गई है।" क्रिप्टो फर्म Mudrex के को-फाउंडर और CEO, Edul Patel ने कहा, "अमेरिका में FOMC मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग होने वाली है। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि इंटरेस्ट रेट्स को एक बार फिर बढ़ाया जाए या नहीं। इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स का अनुमान है कि इंटरेस्ट रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। फेडरल रिजर्व के फैसले के कारण इस मार्केट में कुछ वोलैटिलिटी हो सकती है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव किया था जिससे FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट मिल गई थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »