बिटकॉइन में जोरदार तेजी, EU में नया कानून लागू होने का असर

यह एक महीने से अधिक में पहली बार है कि जब बिटकॉइन का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 63,000 डॉलर से पार हुआ है

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, EU में नया कानून लागू होने का असर

Ether का प्राइस भी पिछले सप्ताह से लगभग 43 डॉलर बढ़ा है

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 63,374 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 3.87 प्रतिशत बढ़कर 2.33 लाख करोड़ डॉलर पर थी
  • बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 4.26 प्रतिशत की तेजी थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 63,374 डॉलर पर था। यह एक महीने से अधिक में पहली बार है कि जब बिटकॉइन का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 63,000 डॉलर से पार हुआ है। WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 68,110 डॉलर पर था। 

Ether का प्राइस भी पिछले सप्ताह से लगभग 43 डॉलर बढ़ा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 3,491 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,236 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Solana, Ripple, Cardano, Tron, Polkadot, Near Protocol, Cronos, Polygon और Stellar में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.87 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.33 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "EU का न्यू मार्केट्स इन क्रिप्टो एसेट्स (MiCA) रेगुलेशन लागू हो गया है। इससे डिजिटल एसेट मार्केट के लिए कानूनी और रेगुलेटरी स्थिति स्पष्ट होगी। इसका उद्देश्य क्रिप्टो मार्केट के उतार-चढ़ाव वाले साइकल्स से निपटना और यूरो में डिनॉमिनेशन वाले स्टेबलकॉइन्स को मौका देना है।" क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने कहा, "अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए हुई डिबेट से यह पता चला है कि इसमें क्रिप्टो का पक्ष लेने वाले Donald Trump के लिए बेहतर मौका है। अगर मैक्रो इकोनॉमिक कारण मजबूत रहते हैं तो क्रिप्टो मार्केट में इस सप्ताह तेजी बरकरार रह सकती है।" 

हाल ही में बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »