Bitcoin में इस महीने 40 प्रतिशत की तेजी, क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 280 अरब डॉलर बढ़ी

Solana, Axie Infinity और Decentraland जैसे स्मॉल कॉइन्स के प्राइस में लगभग दोगुने का इजाफा हुआ है

Bitcoin में इस महीने 40 प्रतिशत की तेजी, क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 280 अरब डॉलर बढ़ी

पिछले वर्ष के अंत में क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था

ख़ास बातें
  • हेज फंड्स ने बॉन्ड फ्यूचर्स पर मंदी का दांव लगाया है
  • इससे इंटरेस्ट रेट के उच्च स्तर पर होने का अनुमान गलत हो सकता है
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस इस महीने 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। यह पिछले लगभग 10 वर्षों में इसके लिए सबसे अच्छा वर्ष का पहला महीना रहा है। क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू में इस महीने 280 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 

Solana, Axie Infinity और Decentraland जैसे स्मॉल कॉइन्स का प्राइस लगभग दोगुना बढ़ा है। कई देशों के सेंट्रल बैंकों के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी करने और इस वर्ष के अंत में बॉरोइंग कॉस्ट घटाने की उम्मीद के कारण रिस्क लेने वाले इनवेस्टर्स ने खरीदारी बढ़ाई है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स को क्रिप्टो में तेजी जारी रहने को लेकर संदेह है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व के प्रमुख Jerome Powell भी यह संकेत दे सकते हैं कि कुछ महीनों तक इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी बरकरार रह सकती है। हेज फंड्स ने बॉन्ड फ्यूचर्स पर मंदी का दांव लगाया है। इससे यह पता चल रहा है कि इंटरेस्ट रेट के उच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान गलत हो सकता है। 

Bensignor Investment Strategies के Rick Bensignor ने बिटकॉइन के 25,000 डॉलर तक जाने की संभावना जताई है। इस लेवल पर यह इससे पहले पिछले वर्ष अगस्त में पहुंचा था। बिटकॉइन में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसका प्राइस लगभग 23,640 डॉलर पर था। मार्केट वैल्यू के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 1,635 डॉलर पर था। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार मिला था।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »