Bitcoin में बढ़त जारी, प्राइस 23,070 डॉलर के पार

बिटकॉइन का प्राइस 23,071 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 350 डॉलर से अधिक बढ़ी है

Bitcoin में बढ़त जारी, प्राइस 23,070 डॉलर के पार

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.06 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.20 प्रतिशत बढ़ा है
  • स्टेबलकॉइन्स Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD में भी तेजी थी
  • अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में रिकवरी हो रही है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 2.58 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसके साथ ही अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन का प्राइस 23,071 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 350 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.20 प्रतिशत बढ़ा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,638 डॉलर पर था। Avalanche, Tron, Litecoin, Wrapped Bitcoin, Solana, Cardano, Polygon के साथ ही स्टेबलकॉइन्स Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD में भी बढ़ोतरी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.06 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप CoinSwitch के क्रिप्टो इकोसिस्टम लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, " SOL में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। इसके पीछे इलेक्ट्रिक कैपिटल की डिवेलपर रिपोर्ट एक बड़ा कारण हो सकती है, जिसमें Solana इकोसिस्टम की मजबूती के बारे में बताया गया है। बिटकॉइन और इथर महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल्स के पास ट्रेड कर रहे हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों के बड़ी संख्या में छंटनी करने और Genesis के बैंकरप्ट होने के बावजूद बिटकॉइन और इथर में तेजी है।"

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Solana, Investors, Market, Exchange, Bitcoin, Recovery, FTX, Levels, Prices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »