Bitcoin में तेजी बरकरार, प्राइस 28,430 डॉलर से पार

बिटकॉइन का प्राइस लगभग 28,433 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस 258 डॉलर बढ़ा है

Bitcoin में तेजी बरकरार, प्राइस 28,430 डॉलर से पार

कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 28,433 डॉलर पर कारोबार कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.45 प्रतिशत की गिरावट थी
  • तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Bitcoin SV, Solana, Bitcoin Cash थे
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 0.55 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 28,433 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 258 डॉलर बढ़ा है। बिटकॉइन स्पॉट ETF के बारे में गलत रिपोर्ट के बाद मंगलवार को इसमें भारी तेजी आई थी। इसके बाद भी बिटकॉइन का प्राइस 28,000 डॉलर के लेवल से अधिक बना हुआ है। 

हालांकि, दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.45 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 1,566 डॉलर पर था। CoinDCX की टीम ने Gadgets 360 को बताया, "बिटकॉइन ने 200 डे का सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) दोबारा हासिल किया है और यह इससे ऊपर के प्राइस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इसमें तेजी जारी रहने के लिए 28,600 डॉलर का रेजिस्टेंस लेवल पार करना महत्वपूर्ण है। Ether में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। इसके लिए बड़ा सपोर्ट लेवल 1,530 डॉलर का है। इस लेवल से गिरने के बाद इसके प्राइस में गिरावट बढ़ सकती है।" 

तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Bitcoin SV, Solana, Bitcoin Cash और Nem शामिल थी। Tether, USD Coin, Ripple, Cardano, Polygon, Tron और Litecoin के प्राइसेज गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 1.09 लाख करोड़ डॉलर पर बरकरार है। 

बिटकॉइन से जुड़ी CoinTelegraph की एक भ्रामक पोस्ट X पर आने के बाद इसका प्राइस 30,000 डॉलर की ओर बढ़ा था। इसके बाद BlackRock और अन्य एंटिटीज के तुरंत इस दावे को गलत बताने से CoinTelegraph को गलत जानकारी देने के लिए माफी मांगनी पड़ी। इससे बिटकॉइन का प्राइस वापस 28,000 डॉलर से कुछ अधिक पर आ गया था।  बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ सकती है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »