बिटकॉइन में गिरावट के बावजूद प्राइस 51,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.05 प्रतिशत की तेजी थी। यह लगभग 3,004 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

बिटकॉइन में गिरावट के बावजूद प्राइस 51,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.05 प्रतिशत की तेजी थी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन लगभग 51,490 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • इसके लिए अगला रेजिस्टेंस 53,000 डॉलर पर है
  • देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग 0.25 प्रतिशत की गिरावट थी। बिटकॉइन लगभग 51,490 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, वीकेंड पर इसका प्राइस 473 डॉलर बढ़ा है। इसके लिए अगला रेजिस्टेंस 53,000 डॉलर पर है लेकिन पिछले दो सप्ताह से यह इसे पार करने में नाकाम रहा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.05 प्रतिशत की तेजी थी। यह लगभग 3,004 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है कि जब Ether ने 3,000 डॉलर के लेवल को पार किया है। Tether, Ripple, Cardano, Tron, Chainlink, Elrond, Near Protocol और Litecoin में भी गिरावट थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.67 प्रतिशत घटकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट कैपिटलाइजेशन में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 50.7 प्रतिशत और Ether की 18.7 प्रतिशत की है। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन में गिरावट है। इसमें ब्रेकआउट होने के बाद इसका प्राइस जल्द 60,000 डॉलर तक जा सकता है।" एक अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon का कहना था, "Ether में लगभग 3,000 डॉलर पर मंदड़ियों की कोशिशों के बावजूद इसमें तेजी है। अगर यह 50 डे SMA के नीचे गिरता है तो खरीदारी कम हो सकती है और इसका प्राइस गिर सकता है।" 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत बताई थी। पिछले महीने अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिली थी। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »