Bitcoin के प्राइस में बढ़ोतरी बरकरार, 21,215 डॉलर पर पहुंचा

बिटकॉइन के साथ ही Avalanche, Tether, USD Coin और Polyon के प्राइसेज में भी बढ़ोतरी हुई है

Bitcoin के प्राइस में बढ़ोतरी बरकरार, 21,215 डॉलर पर पहुंचा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.25 प्रतिशत घटकर लगभग 990 अरब डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 50 डॉलर बढ़ी है
  • Tron, Uniswap, Cosmos और Chainlink के प्राइस में कमी आई है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.08 प्रतिशत की गिरावट रही
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को भी तेजी जारी रही। बिटकॉइन का प्राइस 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ खुला। भारतीय और Binance और CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग समान रहा। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू लगभग 50 डॉलर बढ़ी है। 

हालांकि, दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.08 प्रतिशत की गिरावट रही। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,562 डॉलर पर था। बिटकॉइन के साथ ही Avalanche, Tether, USD Coin और Polyon में भी तेजी थी। गिरावट वाले ऑल्टकॉइन्स में Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana और Litecoin थे। Tron, Uniswap, Cosmos लगऔर Chainlink के प्राइस में भी कमी आई। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.25 प्रतिशत घटकर लगभग 990 अरब डॉलर पर था। 

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "मजबूत हैश रेट और माइनिंग मेट्रिक्स में सुधार से माइनर्स के लिए बुरा दौर बीतने का संकेत मिल रहा है। ऑन-चेन एनालिसिस से भी यह पुष्टि हो रही है कि 100 से 10,000 ETH रखने वाले वॉलेट्स पिछले दो महीनों से खरीदारी कर रहे हैं। इनमें 3,000 नए एड्रेस जुड़े हैं और इनकी संख्या लगभग 50,000 वॉलेट्स की है, जो एक वर्ष में सबसे अधिक है। मैक्रो इकोनॉमिक डेटा के बेहतर होने और इन्फ्लेशन में की से इक्विटी के साथ ही क्रिप्टो मार्केट में भी तेजी आ रही है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, FTX, Market, Regulator, Value, Ether, Investors, SEC, America

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »