अमेरिका में इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने से बिटकॉइन माइनिंग में हुई गिरावट

बिटकॉइन की माइनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली कंप्यूटिंग पावर को मापने के लिए इस्तेमाल होने वाले हैश रेट में अमेरिका में काफी कमी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 22:26 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के कई राज्यों में मौसम खराब होने का पावर ग्रिड्स पर असर पड़ है
  • बिटकॉइन की माइनिंग में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है
  • इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने से कुछ माइनिंग फर्मों ने कामकाज रोक दिया है

बिटकॉइन माइनिंग के लिए स्पेशलाइज्ड कंप्यूटर्स खरीदने और डेटा सेंटर बनाने में भारी इनवेस्टमेंट किया जाता है

बिटकॉइन माइनिंग के हब अमेरिका में विंटर स्टॉर्म की वजह से इलेक्ट्रिक की कॉस्ट बढ़ने का बड़ा असर क्रिप्टो माइनिंग के सेगमेंट पर पड़ा है। बिटकॉइन माइनिंग में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले अमेरिका के टेक्सस और जॉर्जिया जैसे राज्यों में मौसम की स्थितियां खराब होने से पावर ग्रिड्स पर प्रेशर है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट बढ़ने के बाद अमेरिका की कुछ बड़ी बिटकॉइन माइनिंग फर्मों ने अपने कामकाज के बड़े हिस्से को बंद कर दिया है। क्रिप्टो माइनिंग में अधिक पावर वाले कंप्यूटिंग डिवाइसेज का इस्तेमाल होता है जो इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत करते हैं।  Mining Pool Stats के डेटा के अनुसार, बिटकॉइन की माइनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली कंप्यूटिंग पावर को मापने के लिए इस्तेमाल होने वाले हैश रेट में काफी कमी हुई है। इसका बड़ा कारण अमेरिकी क्रिप्टो माइनिंग फर्मों की जरूरत पूरी करने वाले माइनिंग पूल्स - FoundryUSA और Luxor के आउटपुट में गिरावट है। पिछले वीकेंड पर हैश रेट में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी हुई है क्योंकि विंटर स्टॉर्म से पावर ग्रिड्स पर प्रेशर पड़ रहा है। अमेरिका के कई राज्यों में भारी बर्फबारी से पावर ग्रिड्स को भी नुकसान हुआ है। इससे इन राज्यों में लाखों लोगों को इलेक्ट्रिसिटी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

Advertisement

अमेरिका की कुछ बड़ी क्रिप्टो माइनिंग फर्मों ने टेक्सस में डिमांड रिस्पॉन्स प्रोग्राम में हिस्सा लिया है। इस प्रोग्राम में माइनर्स पहले से खरीदी गई इलेक्ट्रिसिटी को वापस ग्रिड को बेच सकते हैं। कुछ अन्य माइनिंग फर्मों को इलेक्ट्रिसिटी के अधिक प्राइसेज की वजह से अपनी मशीनों को बंद करना पड़ा है। इस बारे में माइनिंग सर्विसेज प्रोवाइडर Luxor Technology के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Ethan Vera ने बताया, "बड़ी बिटकॉइन माइनिंग फर्में रेवेन्यू और इलेक्ट्रिसिटी के प्राइसेज और ग्रिड से जुड़े इंसेंटिव के बीच अपने प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए अपनी मशीनों को एक सटीक स्पीड पर चला रहे हैं।" बिटकॉइन माइनिंग के लिए स्पेशलाइज्ड कंप्यूटर्स खरीदने और डेटा सेंटर बनाने में भारी इनवेस्टमेंट किया जाता है। 

कुछ अन्य देशों में बिटकॉइन माइनिंग करने वालों को अमेरिका में इस सेगमेंट में कमी होने का फायदा मिल सकता है। इन देशों में माइनर्स को कम कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा और उनके पास ट्रांजैक्शन डेटा के ब्लॉक को प्रोसेस करने और रिवॉर्ड्स जीतने का बेहतर मौका होगा। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.