बिटकॉइन में तेजी बरकरार, प्राइस हुआ 34,290 डॉलर के पार

इस सप्ताह अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण डेटा आने से क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ सकता है

बिटकॉइन में तेजी बरकरार, प्राइस हुआ 34,290 डॉलर के पार

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • पिछले लगभग दो सप्ताह से बिटकॉइन में तेजी है
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
  • बिटकॉइन ने लगभग दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को 34,000 डॉलर से अधिक पर था। पिछले लगभग दो सप्ताह से इसमें तेजी है। इसका प्राइस 32,295 डॉलर पर था। हालांकि, इस सप्ताह अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण डेटा का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ सकता है। 

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया कि अमेरिका में FOMC की मीटिंग के अलावा बेरोजगारी के मासिक आंकड़े आने हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी हो सकती है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.08 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,780 डॉलर पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Ripple, Solana, Polkadot, Litecoin, Stellar, Polygon और Chainlink शामिल थी। 

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.03 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ डॉलर पर था। CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने कहा, "क्रिप्टो मार्केट में तेजी के कारण इनवेस्टर्स की ट्रेडिंग बढ़ गई है। बिटकॉइन और इथर कॉन्ट्रैक्ट्स में लगाई गईइ रकम बढ़कर 20.64 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। यह लगभग दो वर्ष पहले के उच्च स्तर के समान है जब बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर पर था।" कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में 35,000 डॉलर के रेजिस्टेंस लेवल के बाद जोरदार तेजी आ सकती है। 

बिटकॉइन ने लगभग दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई मजबूत वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस पर बैन लगाना चाहिए। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है। इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनने से इनवेस्टर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »