Bitcoin में भारी गिरावट, प्राइस 83,000 डॉलर से नीचे 

अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली सरकार के क्रिप्टो के पक्ष में कुछ फैसले लेने के बावजूद इस मार्केट में गिरावट हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस 30 प्रतिशत से अधिक घट चुका है
  • क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू में भी काफी कमी हुई है

पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में शुक्रवार को बिकवाली के प्रेशर से काफी गिरावट हुई है। इसका प्राइस घटकर 83,000 डॉलर से नीचे चला गया। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी टूटे हैं। इसके पीछे अमेरिका में एंप्लॉयमेंट का डेटा कमजोर रहना बड़ा कारण है। इससे फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कटौती की संभावना कम हुई है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर Bitcoin का प्राइस लगभग 82,260 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इस महीने इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह लगभग तीन वर्षों में इसके प्राइस में सबसे ज्यादा मासिक कमी है। इसके अलावा Ethereum और Solana जैसी कई क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था। अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली सरकार के क्रिप्टो के पक्ष में कुछ फैसले लेने के बावजूद इस मार्केट में गिरावट हो रही है। पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस 30 प्रतिशत से अधिक घट चुका है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से बिकवाली से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट बढ़ी है। पिछले एक महीने में आठ लाख से अधिक बिटकॉइन को बेचा गया है। इसका असर भी क्रिप्टो मार्केट पर पड़ा है। 

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.8 लाख करोड़ डॉलर का है। पिछले महीने की शुरुआत यह लगभग 4.4 लाख करोड़ डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में भारी बिकवाली से डेटा लेकर इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वाले MicroStrategy जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर मार्जिन का प्रेशर बढ़ सकता है। इस अमेरिकी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है और इस गिरावट से कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

पिछले महीने ट्रंप ने चीन से इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में भारी बिकवाली हुई है। ट्रेडर्स यह अटकल लगा रहे हैं कि क्या यह गिरावट क्रिप्टो मार्केट में चार वर्ष की मंदी के एक और साइकल शुरू होने का संकेत है। अगर ऐसा होता है तो इस मार्केट में बिकवाली का दौर भी लंबा खिंच सकता है। इससे बिटकॉइन के प्राइस में भी काफी गिरावट होने की आशंका है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.