Bitcoin में भारी गिरावट, 96,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस

क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 4.3 लाख करोड़ डॉलर के पीक लेवल पर जाने के बाद घटकर लगभग 3.3 लाख करोड़ डॉलर रह गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 18:05 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने लगभग 96,000 डॉलर पर छह महीने का निचला लेवल छुआ है
  • पिछले महीने बिटकॉइन लगभग 1,26,000 डॉलर के हाई लेवल पर पहुंचा था
  • बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी काफी गिरावट हुई है

बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी काफी गिरावट हुई है

क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को बड़ी गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक लाख डॉलर से नीचे चला गया है। बिटकॉइन ने लगभग 96,000 डॉलर पर छह महीने का निचला लेवल छुआ है। इस वर्ष की पहली छमाही में क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इसके पीछे अमेरिका जैसे देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनना और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी प्रमुख कारण थे। 

पिछले महीने बिटकॉइन लगभग 1,26,000 डॉलर के हाई लेवल पर पहुंचा था। इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस लगभग 22 प्रतिशत घटा है। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज CoinmarketCap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 96,020 डॉलर पर था। एक मीडिया रिपोर्ट में क्रिप्टो मार्केट से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए लगभग 90,000 डॉलर से 95,000 डॉलर से बीच पुट ऑप्शंस में सबसे अधिक एक्टिविटी है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि ट्रेडर्स को बिटकॉइन में गिरावट बढ़ने की आशंका है। पिछले एक महीने में इनवेस्टर्स ने लगभग 8,15,000 बिटकॉइन बेचे हैं। इसका बड़ा असर क्रिप्टो मार्केट पर पड़ा है। 

इस मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 4.3 लाख करोड़ डॉलर पर जाने के बाद घटकर लगभग 3.3 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी काफी गिरावट हुई है। पिछले महीने की शुरुआत से इस मार्केट में लगभग 450 डॉलर की बिकवाली की गई है। इस बिकवाली में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के Trump Media and Technology Group ने कुछ महीने पहले बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। भारत में केंद्र सरकार ने सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों, कस्टोडियंस और इंटरमीडियरीज को सायबर सिक्योरिटी ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) सर्विस प्रोवाइडर्स को इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के साथ सम्बद्ध ऑडिटर्स को नियुक्त करना होगा। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.