Bitcoin ने बरकरार रखा 19,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के CPI डेटा का इंतजार

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.09 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,061 डॉलर पर रहा

Bitcoin ने बरकरार रखा 19,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के CPI डेटा का इंतजार

पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था

ख़ास बातें
  • लगभग सभी ऑल्टकॉइन्स के प्राइसेज में कुछ कमी है
  • क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 0.7 प्रतिशत घटा है
  • बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बहुत कम मूवमेंट है। इसका कारण ट्रेडर्स का गुरुवार को अमेरिका में आने वाले इन्फ्लेशन डेटा का इंतजार करना है। अमेरिका में ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स की ओर से कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) को जारी करेगा। 

पिछले एक दिन में CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.09 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,061 डॉलर पर रहा। CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यहर 0.18 प्रतिशत घटकर लगभग 20,109 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस में मामूली बदलाव हुआ है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 0.32 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,280 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 0.58 प्रतिशत घटकर लगभग 1,360 डॉलर पर रहा। 

Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस्तेमाल के लिए रिलीज किए जाने से पहले नेटवर्क के कई टेस्ट किए गए थे। इन टेस्ट से डिवेलपर्स को अपग्रेड होने के बाद नेटवर्क के प्रदर्शन को समझने में मदद मिली थी। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई थी।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि लगभग सभी ऑल्टकॉइन्स के प्राइस में कुछ कमी हुई है। क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 0.7 प्रतिशत घटा है। Avalanche, Cardano, Avalanche, Cosmos, Solana, Polygon, TRON, Chainlink, Monero और BNB के प्राइस में मामूली कमी आई। मीमकॉइन्स Dogecoin और Shiba Inu भी टूटे हैं। पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कड़े रेगुलेशंस बनाने पर काम किया जा रहा है। इस सेगमेंट में फ्रॉड के मामले बढ़ने से भी इस क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बनाई जा रही है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »