Bitcoin लगातार तीसरे दिन 16 लाख रुपये के करीब, अन्य पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़त

मीम क्रिप्टोकरेंसी में Shiba Inu और Dogecoin, दोनों को ही आज मामूली फायदा हुआ है

Bitcoin लगातार तीसरे दिन 16 लाख रुपये के करीब, अन्य पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़त

बिटकॉइन का प्राइस $20,801 (लगभग 16.45 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमत फिलहाल $0.06 (लगभग 5.5 रुपये) पर है
  • शिबा इनु की वर्तमान में कीमत $0.000011 (लगभग 0.000848 रु) है
  • BNB, Solana, Polygon, Stellar, Avalanche में आज बढ़त दर्ज
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत पिछले दिन से $20,500 (लगभग 16.2 लाख रुपये) के करीब झूल रही है। लगातार तीसरे दिन बिटकॉइन $20,000 (लगभग 15.8 लाख रुपये) की कीमत के आसपास बने रहने में कामयाब हुआ है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $20,300 (लगभग 16.05 लाख रुपये) पर बनी हुई है। वहीं, भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का प्राइस $20,801 (लगभग 16.45 लाख रुपये) पर है, जो कि पिछले 24 घंटों में 0.55 प्रतिशत की गिरावट है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $20,323 (लगभग 16.08 लाख रुपये) पर चल ही है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, बिटकॉइन की वीक-टू-डे वैल्यू 1.3 प्रतिशत से नीचे चल रही है। 

बिटकॉइन की कीमत में खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है, लेकिन आज ईथर ने हल्की बढ़त हासिल की है। खबर लिखे जाने के समय तक ईथर की कीमत भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $1,173 (लगभग रु. 92,800) पर बनी हुई थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर की कीमत $1,174 (लगभग 93,000 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.03 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko का डेटा कहता है कि पिछले हफ्ते से तुलना करें तो ईथर की प्राइस मूवमेंट ऊपर की ओर जा रही है और पिछले एक हफ्ते में इसने 7.1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि कुछ पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में पिछले 24 घंटों में बढ़ोत्तरी हुई है जबकि कुछ ने नुकसान भी खाया है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.15 प्रतिशत से बढ़ा है। BNB, Solana, Polygon, Stellar, Avalanche और  Cardano जैसे टोकनों ने बढ़त ली है जबकि Polkadot, TRON, Uniswap और Cosmos में हल्का नुकसान हुआ है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी में Shiba Inu और Dogecoin, दोनों को ही आज मामूली फायदा हुआ है। डॉजकॉइन की कीमत फिलहाल $0.06 (लगभग 5.5 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 1 प्रतिशत के लगभग का इजाफा है। शिबा इनु की वर्तमान में कीमत $0.000011 (लगभग 0.000848 रुपये) है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.59 प्रतिशत की बढ़त है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BTC, ETH, Crypto Prices, crypto price tracker

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »