पुर्तगाल में Bison Bank बना वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर

इससे पहले पुर्तगाल में दो क्रिप्टो एक्सचेंजों और एक क्रिप्टो पेमेंट्स फर्म को सेंट्रल बैंक से VASP लाइसेंस मिला था

पुर्तगाल में Bison Bank बना वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर

पुर्तगाल में क्रिप्टोकरेंसी से प्रॉफिट पर कोई कैपिटल गेन्स या इनकम टैक्स नहीं है

ख़ास बातें
  • पुर्तगाल में किसी बैंक को क्रिप्टो सर्विसेज के लिए यह पहली अनुमति है
  • ब्लॉकचेन सेगमेंट को भी पुर्तगाल में बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है
  • ब्राजील भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून लाने की तैयारी कर रहा है
विज्ञापन
पुर्तगाल में Bison Bank को वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर (VASP) के तौर पर सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मिला है। पुर्तगाल के Banco de Portugal कहे जाने वाले सेंट्रल बैंक ने यह लाइसेंस दिया है। Bison Bank एक नई डिविजन बनाएगा जो वर्चुअल एसेट एक्सचेंज का इसका बिजनेस भी संभालेगी। पुर्तगाल में सेंट्रल बैंक की ओर से किसी बैंक को क्रिप्टो सर्विसेज के लिए दी गई यह पहली अनुमति है।

एक अनुमान के अनुसार, पुर्तगाल में 2.40 लाख से अधिक लोगों के पास पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसी थी, यह पुर्तगाल की जनसंख्या का लगभग 2.37 प्रतिशत है। इससे पहले पुर्तगाल में दो क्रिप्टो एक्सचेंजों और एक क्रिप्टो पेमेंट्स फर्म को सेंट्रल बैंक से VASP लाइसेंस मिला था। Banco de Portugal ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि ये फर्में वर्चुअल एसेट्स के स्टोरेज और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार होंगी। पिछले कुछ वर्षों में पुर्तगाल ने क्रिप्टो से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए कानून पारित किए हैं। क्रिप्टोकरेंसी को एक एसेट के बजाय करेंसी की तरह मानने वाले पुर्तगाल में क्रिप्टोकरेंसी से प्रॉफिट पर कोई कैपिटल गेन्स या इनकम टैक्स नहीं है, अगर ये किसी व्यक्ति की इनकम का एकमात्र जरिया है। 

इसके अलावा पुर्तगाल में ब्लॉकचेन सेगमेंट को भी बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। एक अन्य देश ब्राजील भी क्रिप्टो से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहा है। ब्राजील की नेशनल कांग्रेस इस वर्ष की पहली छमाही में क्रिप्टो रेगुलेटरी बिल को अप्रूवल दे सकती है। ब्राजील में क्रिप्टो से जुड़ा कानून लागू होने के बाद क्रिप्टो माइनर्स को टैक्स इंसेंटिव दिए जाएंगे। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को कारोबार करने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए गैर कानूनी गतिविधियों को रोका जा सकेगा। 

ब्राजील में सीनेट के अध्यक्ष Rodrigo Pacheco इसी महीने क्रिप्टो से जुड़े बिल को वोटिंग के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बिल को दो सीनेटर तैयार कर रहे हैं। इनमें से एक Irajá Abreu ने बताया, "सेंट्रल बैंक की टेक्निकल टीम इसमें काफी मदद कर रही है।" ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। क्रिप्टो के गलत इस्तेमाल को रोकने की अथॉरिटीज कोशिश कर रही हैं और इसी वजह से जल्द कानून लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Portugal, Tax, Blockchain, Profit, License, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »