ब्राजील में क्रिप्टो रेगुलेटरी बिल को जल्द मिल सकता है अप्रूवल

ब्राजील में सीनेट के अध्यक्ष Rodrigo Pacheco इसी महीने क्रिप्टो से जुड़े बिल को वोटिंग के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बिल को दो सीनेटर तैयार कर रहे हैं

ब्राजील में क्रिप्टो रेगुलेटरी बिल को जल्द मिल सकता है अप्रूवल

कानून लागू होने के बाद क्रिप्टो माइनर्स को टैक्स इंसेंटिव दिए जाएंगे

ख़ास बातें
  • ब्राजील में लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान है
  • क्रिप्टो के गलत इस्तेमाल को रोकने की अथॉरिटीज कोशिश कर रही हैं
  • कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है
विज्ञापन
क्रिप्टो सेगमेंट को बहुत से देश रेगुलेट करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ में ब्राजील की नेशनल कांग्रेस इस वर्ष की पहली छमाही में क्रिप्टो रेगुलेटरी बिल को अप्रूवल दे सकती है। ब्राजील में क्रिप्टो से जुड़ा कानून लागू होने के बाद क्रिप्टो माइनर्स को टैक्स इंसेंटिव दिए जाएंगे। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को कारोबार करने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए गैर कानूनी गतिविधियों को रोका जा सकेगा। 

Cointelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील में सीनेट के अध्यक्ष Rodrigo Pacheco इसी महीने क्रिप्टो से जुड़े बिल को वोटिंग के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बिल को दो सीनेटर तैयार कर रहे हैं। इनमें से एक Irajá Abreu ने बताया, "सेंट्रल बैंक की टेक्निकल टीम इसमें काफी मदद कर रही है।" ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। क्रिप्टो के गलत इस्तेमाल को रोकने की अथॉरिटीज कोशिश कर रही हैं और इसी वजह से जल्द कानून लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है।  

ब्राजील में क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई जा सकती है। यह जिम्मेदारी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन या ब्राजील के सेंट्रल बैंक को भी दी जा सकती है। हालांकि, ब्राजील की किसी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा देने की योजना नहीं है। क्रिप्टो से जुड़े बिल को सीनेट के साथ ही निचले सदन से पारित किए जाने के बाद इसे प्रेसिडेंट Jair Bolsonaro के पास भेजा जाएगा और उनके हस्ताक्षर करने पर यह कानून बन जाएगा।

प्रस्तावित कानून के बारे में सीनेटर Abreu ने कहा, "क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के लिए कोई रेगुलेशन नहीं है और न ही इन पर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन या सेंट्रल बैंक का नियंत्रण है। इससे अथॉरिटीज के लिए संदिग्ध ट्रांजैक्शंस का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।" भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बहुत से देश क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में इस सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी किया गया था। इसमें फेडरल रिजर्व से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च करने पर विचार करने के लिए भी कहा गया है। हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulate, Brazil, Miners, Incentive, Law, Senate
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »