हैक अटैक में Axie Infinity, Ronin Network को 62.5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी का नुकसान

Ethereum से लिंक्ड साइडचेन Ronin Network को Sky Mavis ने विशेषतौर पर ब्लॉकचेन गेमिंग के लिए बनाया है

हैक अटैक में Axie Infinity, Ronin Network को 62.5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी का नुकसान

यह ब्लॉकचेन हैक से जुड़ी अभी तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है

ख़ास बातें
  • चोरी हुए फंड का पता लगाने के लिए Ronin Network ने जांच शुरू की है
  • नेटवर्क के कुछ फीचर्स को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है
  • हाल के महीनों में इस तरह के हैक अटैक बढ़े हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। Sky Mavis के लिए वैलिडेटर नोट्स Ronin Network और NFT गेम से जुड़ी Axie Infinity को हैकर्स ने निशाना बनाया है। इनसे 62.5 करोड़ डॉलर के Ether और USD Coin चुराए गए हैं। यह ब्लॉकचेन हैक से जुड़ी अभी तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है। Ethereum से लिंक्ड साइडचेन Ronin Network को Sky Mavis ने विशेषतौर पर ब्लॉकचेन गेमिंग के लिए बनाया है। यह वीडियो गेम और ब्लॉकचेन के बीच ब्रिज का काम करता है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज को गेम में और उससे बाहर ट्रांसफर किया जा सकता है। 

Ronin Network ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "Sky Mavis के Ronin वैलिडेटर नोड्स और Axie DAO वैलिडेटर नोड्स में पिछले सप्ताह सेंध लगाई गई थी और इससे दो ट्रांजैक्शंस में 1,73,600 Ethereum और लगभग 2.55 करोड़ USDC चुराए गए हैं।" इसका पता तब चला जब एक यूजर अपने Ether टोकन्स को विड्रॉल नहीं कर सका। ब्लॉग में कहा गया है, "Sky Mavis की Ronin चेन में नौ वैलिडेटर नोड्स हैं। एक डिपॉजिट या विड्रॉल के लिए नौ में से पांच सिग्नेचर की जरूरत होती है। हैकर ने Sky Mavis के चार Ronin वैलिडेटर्स और Axie DAO के एक थर्ड-पार्टी वैलिडेटर का कंट्रोल हासिल कर लिया था।" 

चुराए गए फंड का पता लगाने के लिए Ronin Network ने Chainalysis की मदद ली है। हैक किए गए नेटवर्क के कुछ फीचर्स को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है जिससे और नुकसान को रोका जा सके। इस मामले में एक कानूनी जांच भी की जा रही है। पिछले वर्ष हैकर्स ने ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म  Poly Network में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसीज में 60 करोड़ डॉलर से अधिक चुराए थे। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का सबसे बड़ा हैक था। सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए थे। 

डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामलों में भी तेजी आई है। पिछले महीने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal को ऐसे ही एक हैक अटैक में 32.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम और हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, Hack, Ethereum, Network, Investigation
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »