Deloitte के साथ पार्टनरशिप के बाद Avalanche की मार्केट वैल्यू Shiba Inu, Dogecoin से अधिक

CoinGecko के डेटा के अनुसार, Avalanche के टोकन AVAX ने रविवार को 146 डॉलर का अभी तक का हाई छुआ था

Deloitte के साथ पार्टनरशिप के बाद Avalanche की मार्केट वैल्यू Shiba Inu, Dogecoin से अधिक

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से यह टॉप 10 क्रिप्टोकरंसीज में शामिल हो गया है

ख़ास बातें
  • Avalanche के टोकन AVAX ने रविवार को 146 डॉलर का अभी तक का हाई छुआ था
  • पिछले तीन महीनों में AVAX की वैल्यू 133 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है
  • Ethereum की तुलना में Avalanche तेज और कम कॉस्ट वाला है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में Ethereum के राइवल और पॉपुलर लेयर-1 ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Avalanche में दिलचस्पी बढ़ रही है। इसकी वैल्यू Shiba Inu और Dogecoin से अधिक हो गई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से यह टॉप 10 क्रिप्टोकरंसीज में शामिल हो गया है। Avalanche का प्राइस बढ़ने के पीछे कुछ कारण हैं लेकिन इनमें सबसे बड़ा दुनिया की प्रमुख प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म Deloitte के साथ इसकी पार्टनरशिप की घोषणा है। इसमें बताया गया है कि Avalanche ब्लॉकचेन पर एक अधिक एफिशिएंट डिजास्टर रिलीफ प्लेटफॉर्म बनाने के लिए यह Deloitte के साथ काम करेगा।

CoinGecko के डेटा के अनुसार, Avalanche के टोकन AVAX ने रविवार को 146 डॉलर का अभी तक का हाई छुआ था। इसकी वैल्यू एक दिन में ही 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। सात दिनों में इसमें लगभग 47 प्रतिशत और दो सप्ताह में 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन महीनों में AVAX की वैल्यू 133 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। इस ब्लॉकचेन पर 350 से अधिक प्रोजेक्ट्स बनाए जा चुके हैं और कई और बनने वाले हैं। इससे प्रमुख स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स प्लेटफॉर्म के तौर पर Ethereum के दबदबे को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके अलावा Ethereum की तुलना में Avalanche तेज और कम कॉस्ट वाला है।

Deloitte के साथ पार्टनरशिप भी Ethereum से इसे अधिक महत्व दिए जाने का संकेत है। Deloitte ने इस पार्टनरशिप पर कहा है कि इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के लिए रिअंबर्समेंट को आसान बनाना है। Avalanche Labs के फाउंडर,  Emin Gün Sirer ने बताया, " Avalanche नेटवर्क की सिक्योरिटी और डॉक्युमेंट्स को तेजी से एकत्र, प्रोसेस और ऑथेंटिकेट करने की क्षमता से सरकार को दिए जाने वाले डिजास्टर क्लेम्स में कमियों की आशंका कम हो जाती है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि Avalanche की कार्बन न्यूट्रल प्लेटफॉर्म होने की विशेषता Deloitte के इको-फ्रेंडली बनने के लक्ष्य के अनुसार है।

इस महीने की शुरुआत में Avalanche नेटवर्क के समर्थकों ने Blizzard कहा जाने वाला एक नया फंड लॉन्च किया था। इसे Three Arrows Capital सहित अन्य इनवेस्टर्स से 22 करोड़ डॉलर की शुरुआती फंडिंग मिली है। Three Arrows Capital ने Ethereum को भी फंड दिया था लेकिन अधिक फीस के कारण बाद में यह Avalanche की ओर मुड़ गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Avalanche, Etherum, Market value, shiba inu, Deloitte, Partnership

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »