कर्ज में डूबा पाकिस्तान बनाएगा Bitcoin का रिजर्व, क्रिप्टो माइनिंग की भी तैयारी

पाकिस्तान में एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा जिसमें सरकार की कस्टडी में डिजिटल एसेट्स को रखा जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान की सरकार ने भी बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की घोषणा की है
  • इस रिजर्व के लिए पाकिस्तान में एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा
  • इससे पहले अमेरिका ने क्रिप्टो का रिजर्व बनाने की जानकारी दी थी

यह देखना दिलचस्प होगा कि कर्ज में डूबा पाकिस्तान इस रिजर्व के लिए फंड का इंतजाम कैसे करेगा

हाल ही में अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका की तर्ज पर पाकिस्तान की सरकार ने भी बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की घोषणा की है। 

अमेरिका के लास वेगास में बिटकॉइन पर एक कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन पर स्पेशल असिस्टेंट, Bilal Bin Saqib ने बताया, "अमेरिका से प्रेरित होकर हम बिटकॉइन का रिजर्व बना रहे हैं।" पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तन ने क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर कुछ बड़े उपाय किए हैं। पिछले कई वर्षों से आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान ने बिटकॉइन माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) डेटा सेंटर्स के लिए 2,000 MW की सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। साकिब ने बताया कि इस रिजर्व के लिए पाकिस्तान में एक बिटकॉइन वॉलेट बनाया जाएगा जिसमें सरकार की कस्टडी में डिजिटल एसेट्स को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिजर्व में शामिल बिटकॉइन की बिक्री नहीं की जाएगी। 
Advertisement

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से अरबों डॉलर का कर्ज लेने वाला पाकिस्तान इस क्रिप्टो रिजर्व के लिए फंड का इंतजाम कैसे करेगा। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। इस ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि स्ट्रैटेजिक रिजर्व में जमा किए गए बिटकॉइन को बेचा नहीं जाएगा। इसका मतलब है कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की सप्लाई का एक हिस्सा सर्कुलेशन से बाहर करेगी। 

एक अनुमान के अनुसार, अमेरिकी सरकार के पास 1,98,000 से अधिक बिटकॉइन हैं जिनकी वैल्यू 21.2 अरब डॉलर से अधिक की है। इन बिटकॉइन्स में से अधिकतर को अमेरिकी सरकार ने आपराधिक मामलों में जब्त किया था। इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने भी बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी सर्विस उपलब्ध कराएंगे। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  8. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  9. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  10. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.