Airbnb पर बुकिंग के लिए जल्द शुरू हो सकती है क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट

हाल ही में, अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में क्रिप्टो स्ट्रीट रेस्तरां नाम के एक रेस्तरां ने खुलासा किया है कि वह सभी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार कर रहा है।

Airbnb पर बुकिंग के लिए जल्द शुरू हो सकती है क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट

Airbnb यात्रियों को घर बुक करने की सुविधा देता है

ख़ास बातें
  • Airbnb सीईओ ग्राहकों की क्रिप्टो पेमेंट की मांग पर कर रहे हैं विचार
  • Brian Chesky ने बताया, ग्राहक लंबे समय से कर रहे हैं इस ऑप्शन की मांग
  • Bitcoin, Shiba Inu और Ethereum में पेमेंट लेने की मांग
विज्ञापन
Airbnb इस साल क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान स्वीकार करना शुरू कर सकता है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Airbnb यात्रियों को अपने लिए रहने के लिए घर ढूंढ़ सकते हैं। कंपनी के सीईओ ब्रायन चेस्की (Brian Chesky) ने ट्विटर पर ग्राहकों की मांगों की एक लिस्ट पोस्ट की, जहां क्रिप्टो पेमेंट लेने का सुझाव टॉप पर था। अपने पोस्ट में, चेस्की ने लिखा कि उनकी कंपनी पहले से ही अधिकांश ग्राहकों के फीडबैक पर काम कर रही है, जबकि कुछ को आने वाले समय में पूरा करने पर विचार करेगी। हाल के दिनों में, उपभोक्ता ब्रांड्स के एक ग्रुप ने कुछ प्रोडक्ट्स और सर्विस के लिए क्रिप्टो पेमेंट लेना शुरू किया है। इनमें से अधिकांश ब्रांड्स अमेरिका में स्थित हैं।

अपने ट्विटर थ्रेड में, Chesky ने कहा कि अगर Airbnb वास्तव में क्रिप्टो पेमेंट लेना शुरू कर देता है, तो कंपनी विभिन्न प्रकार के टोकन को शामिल करेगी। पोस्ट पर रिप्लाई करने वाले लोगों ने Airbnb से सिफासिश करते हुए कहा कि कंपनी Bitcoin, Shiba Inu और Ethereum को स्वीकार करना शुरू कर देना चाहिए।
 

इससे पहले भी चेस्की कह चुके हैं कि उनके ग्राहक पहले से क्रिप्टो पेमेंट ऑप्शन की मांग कर रहे हैं। सितंबर 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान, 40 वर्षीय अरबपति ने कहा था कि लोग वर्षों से प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो पेमेंट ऑप्शन की मांग कर रहे हैं।

हाल ही में, अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में क्रिप्टो स्ट्रीट रेस्तरां नाम के एक रेस्तरां ने खुलासा किया है कि वह सभी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार कर रहा है।

यूएस मूवी हॉल चेन AMC Theatres ने Bitcoin, Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash में भुगतान के लिए सपोर्ट जोड़ा है। ब्रांड जल्द Shiba Inu टोकन में भी बुकिंग स्वीकारना शुरू कर देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airbnb, Airbnb Crypto Payment, Airbnb in India, Airbnb Inc
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »