इस रेस्टोरेंट में Crypto थीम वाला मेन्यू, परोसा जा रहा क्रिप्टो सलाद, Blockchain सैंडविच और Shiba कॉकटेल

रेस्टोरेंट के मालिक रिकार्डो वरोना ने बताया है किया कि डॉजडॉग को कस्‍टमर सबसे ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं।

इस रेस्टोरेंट में Crypto थीम वाला मेन्यू, परोसा जा रहा क्रिप्टो सलाद, Blockchain सैंडविच और Shiba कॉकटेल

Photo Credit: Twitter/Crypto street Restaurant

भारत में भी एक रेस्‍टोरेंट में क्रिप्टो-थीम वाला खाना ऑफर किया जा रहा है। यह रेस्‍टोरेंट बंगलूरू में है।

ख़ास बातें
  • फ्लोरिडा की पिनेलस काउंटी में यह अनोखा रेस्‍टोरेंट खोला गया है
  • रेस्‍टोरेंट चलाने वालों का दावा है कि उन्‍हें पसंद किया जा रहा है
  • कस्‍टमर सबसे ज्‍यादा डॉजडॉग को पसंद कर रहे हैं
विज्ञापन
क्र‍िप्‍टोकरेंसी की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘Crypto Street रेस्‍टोरेंट' की चर्चा है। इस रेस्‍टोरेंट में क्रिप्‍टो-थीम पर आधारित मेन्‍यु को पेश किया गया है। यहां क्रिप्टो स्पेस से प्रेरित व्यंजन ऑफर किए जा रहे हैं। फ्लोरिडा की पिनेलस काउंटी का क्लियरवॉटर तट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। रेस्‍टोरेंट भी यहीं स्थित है और लोगों से क्रिप्‍टोकरेंसी पेमेंट भी स्‍वीकार करता है। हॉटडॉग में ‘डॉजडॉग' परोसने वाले इस रेस्‍टोरेंट को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इंस्टाग्राम पेज रेस्‍टोरेंट के उद्घाटन की तस्‍वीरें पोस्ट की गई हैं।

मेन्‍यु में शामिल किए गए कुछ और क्रिप्‍टो थीम वाले व्‍यंजनों की बात करें, तो इनमें ब्‍लॉकचेन क्‍लब सैंडविच (Blockchain Club Sandwich), क्रिप्‍टो सलाद (Crypto Salad), टू द मूनोन सुंडे(To The Moooonnn Sundae) और शीबा श्रिम्प कॉकटेल (SHIBA Shrimp cocktail) शामिल हैं।

इस रेस्‍टोरेंट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि क्रिप्टो कम्‍युनिटी बहुत स्वागत कर रही है। अपने इंटरव्‍यू में रेस्टोरेंट के मालिक रिकार्डो वरोना ने खुलासा किया कि डॉजडॉग को कस्‍टमर सबसे ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं। InsideBitcoins की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वरोना सभी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्‍वीकार करते हैं। वो करेंसी भी ली जाती हैं, जिन्‍हें मार्केट में लोग जानते भी नहीं। 

 

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब क्रिप्टो-थीम वाले खाने ने सुर्खियां बटोरी हैं। मई में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क को उनकी पूर्व प्रेमिका ग्रिम्स और पॉप सिंगर माइली साइरस के साथ क्रिप्टो-थीम वाली एक ‘सैटरडे नाइट लाइव' में पार्टी करते हुए देखा गया था।

Page Six ने रिपोर्ट किया था कि सैटरडे नाइट लाइव (SNL) की मेजबानी के बाद मस्क द्वारा आयोजित पार्टी में डॉजकॉइन कुकीज और कपकेक परोसे जा रहे थे। भारत में भी एक रेस्‍टोरेंट में क्रिप्टो-थीम वाला खाना ऑफर किया जा रहा है। यह रेस्‍टोरेंट बंगलूरू में है। “Voosh” नाम के इस रेस्‍टोरेंट में बिटकॉइन मसाला ओट्स, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट पोहा और चिकन टिक्का क्रिप्टो समोसा ऑफर किया जाता है। 

गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। इस साल की शुरुआत में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,15,66,720 करोड़ रुपये) का हो गया, जो अबतक सर्वाधिक है। दुनियाभर के देशों में लोग क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। हालांकि ज्‍यादातर देश क्रिप्‍टोकरेंसी को रेग्‍युलेट करने के बारे में सोच रहे हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »