क्रिप्‍टो इनवेस्टर्स से धोखाधड़ी पर होगी 5 साल तक जेल, UAE में बने कानून

किसी भी प्रोडक्‍ट के बारे में भ्रामक विज्ञापन या गलत डेटा को ऑनलाइन पोस्ट करने पर कानूनी नतीजे भुगतने होंगे।

क्रिप्‍टो इनवेस्टर्स से धोखाधड़ी पर होगी 5 साल तक जेल, UAE में बने कानून

Photo Credit: Unsplash/Bermix Studio

संयुक्त अरब अमीरात में क्रिप्टो कल्‍चर तेजी से बढ़ रहा है

ख़ास बातें
  • दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जल्‍द क्रिप्‍टोकरेंसी का रेग्‍युुलेटर बन जाएगा
  • गौरतलब है कि बीते समय में पूरी दुनिया में क्रिप्‍टो स्‍कैम बढ़े हैं
  • यूएई भी उन्‍हीं में शामिल है, इसलिए नए कानून लाए गए हैं
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में क्रिप्‍टो इनवेस्टर्स के हित में कानून लाए जा रहे हैं। इनके तहत इनवेस्टर्स को टारगेट करने वाले क्रिप्टो स्कैमर के लिए कड़ी सजा की गारंटी दी गई है। नए नियम 2 जनवरी 2022 से लागू होंगे। क्रिप्‍टो से जुड़ी धोखाधड़ी करने पर पांच साल तक की जेल और 1 मिलियन AED (लगभग 2 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने पिछले महीने कानूनी सुधारों की एक सीरीज की घोषणा की थी। ये कानून फाइनेंशियल धोखाधड़ी के खतरों को कम करने के मकसद से लाए जा रहे हैं।

UAE बेस्‍ड न्‍यूज पोर्टल, द नैशनल न्‍यूज ने अल रोवाड एडवोकेट्स के डॉ हसन एलहैस के हवाले से बताया है कि आर्टिकल 48 के अनुसार, किसी भी प्रोडक्‍ट के बारे में भ्रामक विज्ञापन या गलत डेटा को ऑनलाइन पोस्ट करने पर  कानूनी नतीजे भुगतने होंगे। ऐसी ही सजा देश में गैर-मान्यता प्राप्त क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले लोगों पर भी लागू होती है। 

इससे पहले, क्रिप्टो से जुड़ी प्रमोशनल एक्टिविटीज के खिलाफ कानून में चेतावनी दी गई थी, लेकिन सजा का प्रावधान नहीं था। इससे क्रिप्‍टो इन्‍वेस्‍टर्स को गलत जानकारी देने और उनके साथ धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, आर्टिकल 54 में कहा गया है कि देश में फेक न्‍यूज शेयर करने या सर्कुलेट करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रोबोट का इस्‍तेमाल करने पर 2 साल की जेल या 1 मिलियन AED तक का जुर्माना या फ‍िर दोनों हो सकते हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात में क्रिप्टो कल्‍चर तेजी से बढ़ रहा है और लोग इसमें इनवेस्ट कर रहे हैं।  इस महीने की शुरुआत में दुबई मीडिया ऑफ‍िस ने खुलासा किया था कि दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) आने वाले दिनों में एक क्रिप्टो जोन और क्रिप्टोकरेंसी के लिए रेगुलेटर का काम करेगा। 

मई में दुबई की अथॉरिटीज ने क्रिप्‍टो से जुड़ी फेक न्‍यूज के बारे में लोगों को चेतावनी देने के बाद दुबई वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर से जुड़ी जानकारी की घोषणा की थी। अबू धाबी पुलिस ने भी लोगों को नकली क्रिप्टोकरेंसी स्‍कीम्‍स से सावधान रहने की चेतावनी दी है, जो फौरन कमाई का वादा करती हैं। 

गौरतलब है कि दुनियाभर में क्रिप्‍टो से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आई है। 2020 में पूरी दुनिया में कुल लगभग 0.52 बिलियन डॉलर (लगभग 79,194 करोड़ रुपये) के क्रिप्‍टो क्राइम हुए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »