सटीक समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन निश्चित रूप से यदि Arattai भारत में WhatsApp को टक्कर देना चाहती है, तो यह सिक्योरिटी फीचर प्लेटफॉर्म को जल्द से जल्द लेकर आना होगा।
Photo Credit: Arattai
Zoho Corporation की बात करें तो इसकी स्थापना 1996 में हुई थी
Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी के CEO Mani Vembu ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही ऐप में WhatsApp जैसी End-to-End Encryption (E2EE) फीचर रोल आउट किया जाएगा। वेम्बु ने बताया कि फिलहाल Arattai में 'पर्सनल चैट' या 'सीक्रेट चैट' नाम के मोड मौजूद हैं, जो सुरक्षित चैटिंग का शुरुआती रूप हैं। लेकिन उस लेवल को सीमित यूसेज तक रखा गया है।
मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में मनी वेंबू ने बताया कि WhatsApp के समान E2EE को जल्द Arattai में भी लाया जाएगा। यहां सटीक समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन निश्चित रूप से यदि Arattai भारत में WhatsApp को टक्कर देना चाहती है, तो यह सिक्योरिटी फीचर प्लेटफॉर्म को जल्द से जल्द लेकर आना होगा। वेंबू ने कहा, "हम अभी इसे डिफॉल्ट नहीं बना रहे हैं, लेकिन पूरी टीम इस पर काम कर रही है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए इनेबल करेंगे।"
वास्तव में, ऐसा कदम Arattai को WhatsApp, Signal और Telegram जैसे प्लेटफार्मों के क्लोजर मुकाबले और मजबूती देगा। टेक कम्युनिटी ने इस कदम को Zoho की प्राइवेसी व सुरक्षा इमेज बढ़ाने की दृष्टी से अहम माना है।
उन्होंने यह भी बताया कि Arattai की ग्रोथ अब "यूजर-फर्स्ट" मॉडल पर आधारित है। यूजर्स बुनियादी चैट, मीटिंग और कॉलिंग फीचर्स धीरे-धीरे बेहतर हो रही हैं। यह भी संकेत दिया गया है कि Arattai को एक सुपर-ऐप के रूप में विकसित किया जाना है, जिसमें मैसेजिंग के अलावा अन्य सेवाएं, जैसे पेमेंट्स भी जोड़ी जाएंगी।
Arattai का मतलब तमिल भाषा में “कैजुअल चैट” होता है और डेवलपर्स के मुताबिक, इसका मकसद रोजमर्रा की बातचीत को आसान बनाना है। इस ऐप पर यूजर्स टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट भेज सकते हैं, साथ ही वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसमें स्टोरीज और चैनल फीचर्स भी हैं जिनके जरिए पर्सनल और बिजनेस दोनों तरह की कम्युनिकेशन आसान हो सकती है।
Zoho Corporation की बात करें तो इसकी स्थापना 1996 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर चेन्नई में है और यह ईमेल, CRM, HR, अकाउंटिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे 55 से ज्यादा बिजनेस एप्लिकेशन ऑफर करती है। Zoho की वेबसाइट बताती है कि आज कंपनी के पास 150 देशों में 130 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और इसके क्लाइंट्स में Amazon, Netflix, Deloitte, Puma, Toyota और Sony जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स