• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप पर बाद में भी पढ़ा जा सकता है डिलीट किया हुआ मैसेज!

व्हाट्सऐप पर बाद में भी पढ़ा जा सकता है डिलीट किया हुआ मैसेज!

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज भी डिवाइस पर मौज़ूद रहते हैं और उन्हें आसानी से बाद में एक्सेस किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप पर बाद में भी पढ़ा जा सकता है डिलीट किया हुआ मैसेज!
ख़ास बातें
  • एक रिपोर्ट में दावा, डिलीट किए हुए मैसेज भी डिवाइस पर मौज़ूद रहते हैं
  • थर्ड पार्टी ऐप नोटिफिकेशन हिस्ट्री के ज़रिए मैसेज पढ़ पाना संभव
  • मैसेज एंड्रॉयड सिस्टम के नोटिफिकेशन रजिस्टर में मौज़ूद रहते हैं
विज्ञापन
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में सभी यूज़र के लिए डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को पेश किया था। क्या डिलीट किए हुए मैसेज वाकई में फोन से गायब हो जाते हैं? एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज भी डिवाइस पर मौज़ूद रहते हैं और उन्हें आसानी से बाद में एक्सेस किया जा सकता है।

स्पेन के ब्लॉग एंड्रॉयड जेफे ने दावा किया है कि डिलीट किए गए मैसेज हैंडसेट के नोटिफिकेशन लॉग में मौज़ूद रहते हैं। आगे बताया गया है कि सामने वाला शख्स (रिसीवर) भेजे हुए मैसेज को सेंडर द्वारा डिलीट करने के बाद भी आसानी से पढ़ पाएगा।  ब्लॉग में कहा गया, "हमने पाया कि मैसेज एंड्रॉयड सिस्टम के नोटिफिकेशन रजिस्टर में मौज़ूद रहते हैं। इसका मतलब है कि आपको नोटिफिकेशन रिकॉर्ड तक पहुंचना है और आप डिलीट किए हुए मैसेज को भी पढ़ सकते हैं।"


ब्लॉग में यह भी बताया गया है कि कोई भी शख्स व्हाट्सऐप पर डिलीट किए हुए मैसेज को आसानी से पढ़ सकता है। इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप नोटिफिकेशन हिस्ट्री को डाउनलोड करने की ज़रूरत है जो गूगल प्ले स्टोर पर मौज़ूद है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूज़र को एंड्रॉयड नोटिफिकेशन लॉग में मैसेज को सर्च करना होगा। जो यूज़र पहले से नोवा लॉन्चर जैसे थर्ड पार्टी लॉन्चर को इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए यह प्रक्रिया और भी आसान है। यहां पर आप नोटिफिकेशन लॉग को बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड किए इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके लिए होम स्क्रीन को लंबे वक्त तक दबाए रखना है। इसके बाद Widgets > Activities > Settings > Notification log की प्रक्रिया को अमल में लाएं। अब आप सिस्टम नोटिफिकेशन लॉग को एक्सेस कर पाएंगे। इसी तरह से स्टॉक एंड्रॉयड में सेटिंग्स विजेट के ज़रिए नोटिफिकेशन लॉग तक पहुंचना संभव है।

(जानें: व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज को ऐसे करें गायब)

गैजेट्स 360 ने थर्ड पार्टी ऐप नोटिफिकेशन हिस्ट्री और एक्टिविटी प्रोसेस को इस्तेमाल में लाया। हमने पाया कि यह तरीका काम करता है। हम एंड्रॉयड डिवाइस में डिलीट किए हुए मैसेज को एक्सेस कर पा रहे थे। हालांकि, इसकी एक सीमा है। आपके डिवाइस पर जिन मैसेज का नोटिफिकेशन आया है उन्हें ही डिलीट करने के बाद पढ़ा जा सकता है। नोटिफिकेशन लॉग में मैसेज सिर्फ डिवाइस को रीस्टार्ट करने तक मौज़ूद रहते हैं। हमने पाया कि एक बार रीस्टार्ट करने के बाद डिवाइस से सारे मैसेज हट गए थे।

एक और सीमा है। आप डिलीट किए हुए मैसेज के सिर्फ पहले 100 कैरेक्टर को पढ़ पाएंगे। यह एंड्रॉयड 7.0 व उसके बाद के बाद के एंड्रॉयड वर्ज़न पर चल रहे हैंडसेट में काम करता है। यूज़र सिर्फ टेक्स्ट को रिट्रीव कर सकते हैं। अगर आपको मीडिया फाइल भेजा गया था तो उसे एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

याद रहे कि नए 'Delete for Everyone' फ़ीचर आने के बाद यूज़र किसी भेजे गए मैसेज को ना केवल अपने फोन से डिलीट कर पाएंगे, बल्कि मैसेज पाने वाले शख्स के फोन से भी मैसेज डिलीट हो जाएगा। 'डिलीट फॉर एवरीवन' के अलावा यूज़र 'डिलीट फॉर मी' विकल्प भी देख पाएंगे। यह विकल्प उन लोगों के लिए जो मैसेज को सिर्फ अपने फोन से हटाना चाहते हैं। डिलीट किए गए मैसेज की जगह "This message was deleted" लिखा हुआ मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, WhatsApp, WhatsApp Delete for Everyone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  3. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  4. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  5. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  6. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  7. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  9. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  10. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »