व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज को ऐसे करें गायब

आख़िरकार इंतज़ार खत्म हो गया है और व्हाट्सऐप पर अब वो फ़ीचर आ गया है जिसकी मांग बहुत दिनों से हो रही है। हम बात कर रहे हैं व्हाट्सऐप के नए फ़ीचर डिलीट फॉर एवरीवन की। व्हाट्सऐप ने नए डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए जारी कर दिया है।

व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज को ऐसे करें गायब
विज्ञापन
आख़िरकार इंतज़ार खत्म हो गया है और व्हाट्सऐप पर अब वो फ़ीचर आ गया है जिसकी मांग बहुत दिनों से हो रही है। हम बात कर रहे हैं व्हाट्सऐप के नए फ़ीचर डिलीट फॉर एवरीवन की। व्हाट्सऐप ने नए डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए जारी कर दिया है। यह फीचर तभी काम करेगा जब दोनों यूज़र के पास लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्ज़न हो।


नए 'Delete for Everyone' फ़ीचर आने के बाद यूज़र किसी भेजे गए मैसेज को ना केवल अपने फोन से डिलीट कर पाएंगे, बल्कि मैसेज पाने वाले शख्स के फोन से भी मैसेज डिलीट हो जाएगा। 'डिलीट फॉर एवरीवन' के अलावा यूज़र 'डिलीट फॉर मी' विकल्प भी देख पाएंगे। यह विकल्प उन लोगों के लिए जो मैसेज को सिर्फ अपने फोन से हटाना चाहते हैं। डिलीट किए गए मैसेज की जगह "This message was deleted" लिखा हुआ मिलेगा।

नया फ़ीचर  मैसेज भेजने के 7 मिनट के अंदर काम करेगा। इसके बाद मैसेज को डिलीट करना संभव नहीं होगा। इसके लिए डिलीट सिंबल को इस्तेमाल में लाना है।

व्हाट्सऐप में किसी मैसेज को डिलीट करने का तरीका
1. सबसे पहले किसी चैट में जाएं
2. अब जिस मैसेज को डिलीट करना है, उसे सेलेक्ट करें।
3. इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिख रहे डिलीट पर टैप करें  
4. अब पॉप-अप में दिख रहे तीन विकल्पों में से Delete for everyone का विकल्प चुनें।

आप कई सारे मैसेज भी एक साथ भी सेलेक्ट कर, डिलीट कर सकते हैं। नया फ़ीचर तस्वीर, वीडियो, जिफ, वॉयस मैसेज, कॉन्टेक्ट, फाइल, लोकेशन, कोटेड मैसेज और व्हाट्सऐप पर स्टेटस रिप्लाई के साथ काम करेगा। यह फीचर हर किस्म के मैसेज के साथ काम करता है।  व्हाट्सऐप के नए 'Delete for Everyone' फ़ीचर के लिए मैसेज भेजने और पाने वाले शख्स के पास एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज़ फोन ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो यह फ़ीचर सपोर्ट नहीं करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »