• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Web में आ रहा ये कमाल फीचर, मिलेगी ज्यादा सिक्योरिटी! जानें डिटेल

WhatsApp Web में आ रहा ये कमाल फीचर, मिलेगी ज्यादा सिक्योरिटी! जानें डिटेल

WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में WABetaInfo ने खुलासा करते हुए कहा है कि वेब क्लाइंट अब यूजर को सिर्फ यूजरनेम के माध्यम से ही कनेक्ट कर सकेगा।

WhatsApp Web में आ रहा ये कमाल फीचर, मिलेगी ज्यादा सिक्योरिटी! जानें डिटेल

WhatsApp वेब क्लाइंट अब यूजर को सिर्फ यूजरनेम के माध्यम से ही कनेक्ट कर सकेगा।

ख़ास बातें
  • यूजरनेम आधारित सर्च प्राइवेसी को बढ़ाएगी
  • यूजर को पर्सनल डिटेल्स भी नहीं देने होंगे
  • अभी तक यूजर को वेब वर्जन पर कनेक्ट होने के लिए फोन नम्बर बताना होता है
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसमें यूजर को पहले से ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी। यह फीचर WhatsApp Web में यूजर को पहले से अधिक निजता प्रदान करेगा। इसके आने के बाद यूजर्स को WhatsApp Web पर कनेक्ट होने के लिए अपना फोन नम्बर बताने की जरूरत नहीं रह जाएगी। बल्कि यूजरनेम से ही यूजर दूसरे यूजर्स को ढूंढ सकेगा। इससे पहले खबर थी कि यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया जाएगा। लेकिन अब वेब वर्जन में भी इसे लाने की बात सामने आई है। 

WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में WABetaInfo ने खुलासा करते हुए कहा है कि वेब क्लाइंट अब यूजर को सिर्फ यूजरनेम के माध्यम से ही कनेक्ट कर सकेगा। अभी तक यूजर को वेब वर्जन पर कनेक्ट होने के लिए दूसरे यूजर को अपना फोन नम्बर बताना पड़ता है। लेकिन नए फीचर के आने के बाद यूजर्स दूसरे यूजर से बिना उनको नम्बर बताने के लिए बाध्य किए जुड़ सकेंगे। यानी कि अगर आप किसी को अपना फोन नम्बर नहीं बताना चाहते हैं, तो उसके बिना भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कनेक्ट हो सकेंगे। 

यूजरनेम आधारित सर्च प्राइवेसी को तो बढ़ाएगी ही, साथ में कम्युनिकेशन ज्यादा सिक्योर हो जाएगी। और यूजर को पर्सनल डिटेल्स भी नहीं देने होंगे। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ने इस डेवलपिंग फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। अन्य अपडेट्स की बात करें तो वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग के दौरान इस्तेमाल में आने वाला एक फीचर भी जोड़ने जा रही है। 

हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि वॉट्सऐप ने एक ऐसा फीचर लाने की योजना बनाई है, जिसके जरिए वीडियो कॉल के दौरान वीडियो और म्‍यूजिक ऑडियो को शेयर किया जा सके। हालांकि ऐसा तब होगा जब दूसरा यूजर अपनी स्‍क्रीन शेयर करेगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो लंबी चर्चा के दौरान कुछ देर के लिए मल्‍टीमीडिया कंटेंट शेयर करके मनोरंजन करना चाहते हैं। स्क्रीन-शेयरिंग के दौरान रियल टाइम में वीडियो और म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की क्षमता से प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्शन बढ़ने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »