• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Apple ने की ऐप स्टोर की टॉप ऐप्स और गेम्स की घोषणा, WhatsApp से लेकर BGMI, JioCinema समेत इन ऐप्स का जलवा

Apple ने की ऐप स्टोर की टॉप ऐप्स और गेम्स की घोषणा, WhatsApp से लेकर BGMI, JioCinema समेत इन ऐप्स का जलवा

WhatsApp आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप बनी है, जबकि DSLR कैमरा ऐप साल की टॉप पेड आईफोन ऐप रही।

Apple ने की ऐप स्टोर की टॉप ऐप्स और गेम्स की घोषणा, WhatsApp से लेकर BGMI, JioCinema समेत इन ऐप्स का जलवा

Photo Credit: Apple

Apple ऐप स्टोर पर वॉट्सऐप से लेकर JioCinema का जलवा रहा।

ख़ास बातें
  • WhatsApp आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप बनी है।
  • वॉट्सऐप के बाद इंस्टा और यूट्यूब ज्यादा डाउनलोड होने वाले फ्री ऐप रहे।
  • iPad पर JioCinema 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप थी।
विज्ञापन
Apple ने 35 से ज्यादा देशों और रीजन में ऐप स्टोर पर सबसे लोकप्रिय ऐप और गेम के लिए ईयर एंड के चार्ट का खुलासा किया है। एप्पल ने भारत में 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स और गेम्स की घोषणा की है। WhatsApp आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप बनी है, जबकि DSLR कैमरा ऐप साल की टॉप पेड आईफोन ऐप रही। इस महीने की शुरुआत में Apple ने अपने 2023 ऐप स्टोर अवार्ड विनर्स का भी खुलासा किया।

2023 के ईयर एंड चार्ट में, जिन्हें ऐप स्टोर के टुडे टैब पर देखा जा सकता है, टॉप Apple आर्केड गेम्स के साथ-साथ साल के टॉप फ्री और पेमेंट किए गए ऐप्स और गेम पेश करते हैं। वॉट्सऐप के बाद इंस्टाग्राम और यूट्यूब साल के सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला फ्री आईफोन ऐप रहे। वहीं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema ने Google, Snapchat और Google Pay को पीछे करके चौथा स्थान हासिल किया।

पीडीएफ स्कैनर, स्लो शटर कैम, फॉरेस्ट: फोकस फॉर प्रोडक्टिविटी समेत प्रोडक्टिविटी फोकस ऐप्स iPhone पर टॉप डाउनलोड किए गए पेमेंट ऐप्स के तौर पर उभरे हैं। गेमिंग के मामले में Battlegrounds Mobile India (BGMI), आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला फ्री गेम था। दूसरी ओर Hitman Sniper सबसे ज्यादा पेमेंट किए जाने वाला गेम था। Ludo King और Subway Surfers ने भी टॉप 3 फ्री आईफोन गेम्स में जगह बनाई, जबकि Minecraft और Real Flight Simulato ने पेमेंट के मामले में टॉप 3 की लिस्ट में जगह बनाई।

iPad पर JioCinema 2023 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप थी, जबकि इलस्ट्रेशन ऐप Procreate Apple टैबलेट पर टॉप पेड ऐप थी। BGMI आईपैड पर भी टॉप फ्री गेम के तौर पर उभरी, जबकि Minecraft सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला पेड गेम है। Apple Arcade, NBA 2K23 Arcade Edition, Asphalt 8: Airborne+ और Angry Birds Reloaded साल के 3 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम थे।

आईफोन पर इस महीने की शुरुआत में हाइकिंग और बाइकिंग ऐप AllTrails को 2023 की बेस्ट ऐप का खिताब दिया गया था। ऐप स्टोर अवार्ड ने डिजिटल मेकअप स्केच पैड ऐप प्रेट-ए-मेकअप और Apple डिवाइसेज में फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर फोटोमेटर जैसी ऐप को खिताब दिया। miHoYo की नई आरपीजी गचा टाइटल होन्काई: स्टार रेल को आईफोन गेम ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया था, जबकि सोल-लाइक एक्शन आरपीजी लाइज ऑफ पी Mac पर बेस्ट गेम के तौर पर उभरी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple App Store, Apple Apps, WhatsApp, JioCinema, BGMI, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »