WhatsApp से साल के अंत तक आप कर पाएंगे पैसे का भुगतान

अब आप जल्द ही अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप के जरिए पैसे भेज पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा अपने मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल के अंत तक यूपीआई के लिए सपोर्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी एक सूत्र के हवाले से मिली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 14:49 IST
ख़ास बातें
  • जल्द ही व्हाट्सऐप के जरिए दोस्तों को पैसे भेज पाएंगे
  • फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप विभिन्न बैंकों से बातचीत कर रही है
  • व्हाट्सऐप यूपीआाई को सपोर्ट करेगी
अब आप जल्द ही अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप के जरिए पैसे भेज पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा अपने मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल के अंत तक यूपीआई के लिए सपोर्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी एक सूत्र के हवाले से मिली है।

इस सूत्र ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि व्हाट्सऐप अपने ऐप पर यूपीआई आधारित भुगतान के लिए बैंकों और लॉबी ऑर्गनाइज़ेशन एनपीसीआई से पहले ही बातचीत कर रही है। कई तरह के फैसलों और बातचीत के बीच, व्हाट्सऐप पर यूपीआई भुगतान के जारी होने में देर हो सकती है। लेकिन बताया कि सब कुछ ठीकठाक और आसानी से आगे बढ़ रहा है।

कई लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस जैसे वीचैट और हाइक मैसेंजर पहले ही पेमेंट सर्विस को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप भारत में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है और इसके 20 करोड़ से ज़्यादा एक्टिव यूज़र हैं। व्हाट्सऐप को अपने ऐप में किसी फ़ीचर के पूरी तरह से तैयार होने पर ही जारी करने के लिए जाना जाता है। व्हाट्सऐप के दुनिया भर में 1.2 बिलियन से ज़्यादा एक्टिव यूज़र हैं।

इस साल नोटबंदी के बाद से, मोबाइल पेमेंट ऐप जैसे कि पेटीएम और मोबिक्विक को ट्रांज़ेक्शन और यूज़र बेस की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि, इनमें से किसी के भी एक्टिव यूज़र की संख्या व्हाट्सऐप जितनी नहीं है।
Advertisement

व्हाट्सऐप में यूपीआई भुगतान के आने का इंतज़ार यूज़र और इंडस्ट्री में सबको लंबे समय से है। एक विश्लेषक ने गैज़ेट्स 360 को बताया, ''बैंक, नोटबंदी के समय इस अवसर को भुनाने में नाकामयाब रहे। उनके मोबाइल पेमेंट ऐप बहुत ज़्यादा लोकप्रिय नहीं हुए।'' उन्होंने आगे बताया, ''बैंक और उनका लॉबी ग्रुप एनपीसीआई अब यूपीआई के साथ उस रिक्त स्थान को भरने क कोशिश में है। अगर यूपीआई की जीत होती है तो उनकी भी जीत है।'' यूपीआई ऐप भीम को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था और देश में इसे ख़ूब इस्तेमाल किया जा रहा है। भीम ऐप को अब तक एक करोड़ 70 लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
Advertisement

व्हाट्सऐप जैसे लोकप्रिय ऐप में यूपीआई विकल्प आने पर देश में मोबाइल पेमेंट मार्केट में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, UPI, India, App, Apps, UPI apps, Hike Messenger, Wechat, paytm, mobikwik

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.