• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp New Feature: अब खुद को मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स, लिंक और मीडिया फाइल्स को स्टोर करना हुआ आसान

WhatsApp New Feature: अब खुद को मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स, लिंक और मीडिया फाइल्स को स्टोर करना हुआ आसान

Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने खुद को मैसेज करने की क्षमता वाले फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

WhatsApp New Feature: अब खुद को मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स, लिंक और मीडिया फाइल्स को स्टोर करना हुआ आसान

आप WhatsApp होम स्क्रीन से न्यू चैट बटन पर टैप कर सकते हैं और अपना नाम चुन सकते हैं

ख़ास बातें
  • इस फीचर की बदौलत यूजर्स एक अलग चैट बॉक्स देखेंगे
  • इस चैट बॉक्स में उनके नाम के साथ "(You)" लिखा होगा
  • यहां स्वयं को फाइल्स, फोटो और अन्य मीडिया भेज सकेंगे यूजर्स
विज्ञापन
WhatsApp का 'Message Yourself' फीचर ग्लोबल लेवल पर रोलआउट हो रहा है। ऐप अब आपको मैसेज और फाइलों को स्टोर करने के लिए अपने आप को एक टेक्स्ट भेजने देगा। दुनिया भर में कई यूजर्स व्हाट्सऐप चैट के जरिए क्विक नोट्स या रिमाइंडर, या महत्वपूर्ण जानकारी को स्टोर करने का काम करते हैं। अब तक, यूजर्स खुद को मैसेज भेजने के लिए वैकल्पिक समाधानों का उपयोग करते थे, या दूसरे फोन नंबर पर व्हाट्सऐप करते थे, लेकिन अब नए फीचर के आने के बाद यूजर्स बेहद आसानी से अपने व्हाट्सऐप अकाउंट से अपने उसी नंबर पर मैसेज भेज सकेंगे। इस फीचर का नाम Message Yourself रखा गया है।

TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने खुद को मैसेज करने की क्षमता वाले फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। 'Message Yourself' फीचर दूसरे यूजर को टेक्स्ट भेजने जैसा ही होगा, केवल इतना अंतर है कि इसके मैसेज आपके फोन पर एक अलग चैट में रहेंगे।

इस फीचर की बदौलत यूजर्स एक अलग चैट बॉक्स देखेंगे, जिसमें उनके नाम के साथ "(You)" लिखा होगा। यूजर्स नोट्स, शॉपिंग लिस्ट, रिमाइंडर रखने, बुकमार्क स्टोर करने आदि जैसे काम आराम से कर सकेंगे। आप अन्य यूजर्स के मैसेज को भी इस चैट बॉक्स में फॉर्वर्ड कर सकेंगे।

आप WhatsApp होम स्क्रीन से न्यू चैट बटन पर टैप कर सकते हैं और अपना नाम चुन सकते हैं। एक बार जब आप इस पर टैप करते हैं, तो आप अपने आप को टेक्स्ट भेज सकेंगे। यदि आप किसी अन्य ऐप में हैं, तो आप स्वयं को फाइल्स, फोटो और अन्य मीडिया भेजने के लिए शेयर मेन्यू का उपयोग भी कर सकते हैं।

WhatsApp का कहना है कि Message Yourself फीचर अब रोल आउट हो रहा है और रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में यह ज्यादातर Android और iOS यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यूजर्स मैसेज योरसेल्फ फीचर का उपयोग करने के लिए एंड्रॉयड और आईओएस पर ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »