WhatsApp पर जल्द देखने को मिल सकते हैं ये नए फीचर्स

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने TestFlight पर iOS बीटा v2.21.140.11 के लिए यह बदलाव पेश किए हैं। इन अपडेट में यूज़र्स को कॉलिंग के लिए नया यूज़र इंटरफेस प्राप्त होगा, जो कि FaceTime इंटरफेस के समान होगा।

WhatsApp पर जल्द देखने को मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप के लिए आईओएस बीटा v2.21.140.11 में मिलेंगे ये फीचर
  • अपडेट में यूज़र्स को कॉलिंग के लिए नया यूज़र इंटरफेस प्राप्त होगा
  • मिस हो चुकी ग्रुप कॉल का हिस्सा बन सकेंगे यूज़र्स
विज्ञापन
WhatsApp अपने वॉयस कॉलिंग इंटरफेस में इम्प्रूवमेंट्स की टेस्टिंग कर रहा है। ऐप ज़ारी ग्रुप कॉल में खुद ब खुद जुड़ने की क्षमता की भी इन दिनों टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर अब-तक व्हाट्सऐप पर उपलब्ध नहीं था, यदि आप चल रही ग्रुप कॉल में जुड़ना भूल गए हैं या किसी कारण से शुरुआत से इस कॉल का हिस्सा नहीं बन सके, तो कॉल के एक्टिव यूज़र द्वारा आपको ग्रुप में जोड़ा जा सकता था। हालांकि, अब व्हाट्सऐप ने इस खामी को पूरा करने की कोशिश की है, जो कि फिलहाल टेस्टिंग फेज में हैं। व्हाट्सऐप अब यूज़र्स को ज़ारी ग्रुप कॉल में जुड़ने का एक विकल्प देने वाला है। व्हाट्सऐप ने iOS बीटा यूज़र्स के लिए यह दो बदलाव रोलआउट किए हैं।

WhatsApp फीचर ट्रेकर WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने TestFlight पर iOS बीटा v2.21.140.11 के लिए यह बदलाव पेश किए हैं। इन अपडेट में यूज़र्स को कॉलिंग के लिए नया यूज़र इंटरफेस प्राप्त होगा, जो कि FaceTime इंटरफेस के समान होगा। यह यूज़र्स को तुरंत विकल्प ढूंढने की इज़ाजत देता है, जिसमें यूज़रनेम के ठीक बगल में नया Ring button शामिल है। इसके अलावा, आईओएस बीटा अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉल शुरू होने के बाद भी लोगों को ग्रुप कॉल में शामिल होने की क्षमता की भी टेस्टिंग की जा रही है।

WABetaInfo के मुताबिक, यदि यूज़र ने गलती से या फिर अनजाने में ग्रुप कॉल को मिस कर दिया है, तो जब वह थोड़ी देर बाद व्हाट्सऐप को ओपन करेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि ग्रुप कॉल अभी भी जारी है, इसके बाद यूज़र्स बिना किसी सदस्य की मदद से खुद-ब-खुद ग्रुप कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। यदि आप बीच में कॉल का हिस्सा बनते हैं, तो व्हाट्सऐप आपको एक अलर्ट के रूप में पेश करेगा, जिसमें आपको ग्रुप कॉल में जुड़ने के लिए किसी अन्य सदस्य की मदद नहीं लेनी पड़ेगी। चल रही ग्रुप कॉल में जुड़ने के लिए व्हाट्सऐप आपको कॉल टैब में Tap to join बैनर दिखाएगा और जिस ग्रुप से ग्रुप कॉल हुई है उसमें Join call बटन दिया जाएगा।

यह दोनों ही फीचर्स आईओएस बीटा v2.21.140.11 के लिए व्हाट्सऐप में पेश किए गए हैं और यूज़र्स लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट कर इन्हें टेस्ट कर सकते हैं। WABetaInfo के मतुबाकि, व्हाट्सऐप इन फीचर्स को जल्द ही एंट्रॉयड बीटा में भी पेश कर सकता है। हालांकि, फिलहाल टाइमलाइन की जानकारी साफ नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »