WhatsApp Pay को मिली सरकार से मंजूरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

WhatsApp Pay सेवा को भारत में पहले फेज़ के जरिए लगभग 10 लाख यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा। धीरे-धीरे इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। व्हाट्सऐप के भारत में लगभग 40 करोड़ यूज़र्स हैं।

WhatsApp Pay को मिली सरकार से मंजूरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

WhatsApp Pay फीचर शुरुआत में 10 लाख यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा

ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay को 2018 में टेस्टिंग के तौर पर जारी किया गया था
  • इस सर्विस में यूपीआई के जरिए लेन-देन किया जा सकेगा
  • व्हाट्सऐप पे सेवा को शुरुआत में 10 लाख यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा
विज्ञापन
WhatsApp Pay सेवा अभी तक भारत में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए टेस्टिंग फेज़ में उपलब्ध थी। अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को भारत में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लाइसेंस दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी चरणबद्ध तरीके से भारत में सभी यूज़र्स के लिए व्हाट्ऐप पे सेवा जारी कर सकती है। इस पेमेंट सेवा के जरिए यूज़र्स ऐप के अंदर से ही भारत सरकार की युनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल कर डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने 2018 में इस पेमेंट सेवा को बीटा टेस्टिंग के रूप में लगभग 10 लाख यूज़र्स के लिए जारी किया था, लेकिन नियामक की मंज़ूरी में देरी के चलते सेवा को सभी यूज़र्स तक नहीं पहुंचाया जा सका। 

अब Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पे को भारत में पहले फेज़ के जरिए लगभग 10 लाख यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा। WhatsApp Pay के लिए कंपनी को NPCI का यह लाइसेंस लंबे समय के इंतजार के बाद गुरुवार को मिला था।

बता दें कि व्हाट्सऐप पे सेवा के पूरी तरह से जारी होने के बाद यह भारत की सबसे बड़ी मोबाइल पेमेंट सेवा में से एक बन जाएगी। इसके पीछे व्हाट्सऐप का भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होना है। बता दें कि इस समय भारत में WhatsApp का इस्तेमाल 40 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स करते हैं।

कंपनी ने WhatsApp Pay सेवा को टेस्टिंग मोड के तौर पर फरवरी 2018 में लॉन्च किया था। इस मोड को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के पास ऐप के अंदर एक 'पेमेंट' विकल्प आता है, जिसके जरिए यूज़र्स ऐप के अंदर से ही यूपीआई पर आधारित लेन-देन कर सकते हैं।

पिछले हफ्ते फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकर्बर्ग ने विश्लेषकों को बताया कि व्हाट्सऐप पे को अगले छह महीनों में कई देशों में जारी किया जाएगा। व्हाट्सऐप पे सेवा के जारी होने में विलंभ के पीछे का कारण भारत सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को व्हाट्सऐप के कुछ फीचर्स को लेकर होने वाली चिंता को बताया गया है। साइबर विश्लेषकों ने व्हाट्सऐप पे को भारतीय डिजिटल बैंकिंग ईकोसिस्टम के लिए एक खतरा तक बता दिया था। हालांकि अब NPCI द्वारा लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल गया है और अब भारत में व्हाट्सऐप यूज़र्स जल्द ही अपनी ऐप के जरिए पैसों का लेन-देन कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  7. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »