WhatsApp पर आया भेजे गए मैसेज को वापस लेने वाला फ़ीचर

पिछले महीने ही ख़बर आई थी कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर 'डिलीट फॉर एवरीवन' फ़ीचर लॉन्च कर दिया गया है। पिछले हफ्ते चुनिंदा यूज़र के लिए यह फ़ीचर काम कर रहा था। लेकिन अब व्हाट्सऐप ने 'Delete for Everyone' फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

WhatsApp पर आया भेजे गए मैसेज को वापस लेने वाला फ़ीचर
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप में सभी के लिए भेजे गए मैसेज को वापस लेने वाला फ़ीचर आ गया है
  • यह फ़ीचर एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ फोन के लिए उपलब्ध है
  • इस फ़ीचर के लिए मैसेज भेजने व पाने वाले शख्स के पास लेटेस्ट ऐप होना चाहिए
विज्ञापन
पिछले महीने ही ख़बर आई थी कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर 'डिलीट फॉर एवरीवन' फ़ीचर लॉन्च कर दिया गया है। उस समय चुनिंदा यूज़र के लिए यह फ़ीचर काम कर रहा था। लेकिन अब व्हाट्सऐप ने 'Delete for Everyone' फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर तभी काम करेगा जब मैसेज भेजने और पाने वाले शख्स के पास व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल हो।

नए 'Delete for Everyone' फ़ीचर आने के बाद यूज़र किसी भेजे गए मैसेज को ना केवल अपने फोन से डिलीट कर पाएंगे, बल्कि मैसेज पाने वाले शख्स के फोन से भी मैसेज डिलीट हो जाएगा।  इस फीचर की मांग बहुत दिनों से रही है। इसके आने के बाद व्हाट्सऐप यूज़र के लिए चीजें और सुगम हो जाएंगी। 'डिलीट फॉर एवरीवन' के अलावा यूज़र 'डिलीट फॉर मी' विकल्प भी देख पाएंगे। यह विकल्प उन लोगों के लिए जो मैसेज को सिर्फ अपने फोन से हटाना चाहते हैं।


व्हाट्सऐप ने पुष्टि कर दी है कि जिस मैसेज को हर किसी के लिए डिलीट कर दिया जाएगा उसकी जगह चैट में मैसेज पाने वाले को "This message was deleted" लिखा दिखेगा। इसी तरह अगर आपको किसी एक चैट में "This message was deleted" लिखा दिखता है तो इसका मतलब है कि मैसेज को डिलीट कर दिया गया है।

व्हाट्सऐप ने स्पष्ट किया है कि यह फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को तेजी दिखानी होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यूज़र किसी मैसेज को भेजने के सात मिनट बाद तक ही डिलीट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर सात मिनट से ज़्यादा वक्त होता है तो हर किसी के लिए मैसेज डिलीट करने का कोई तरीका नहीं बचेगा।

हर किसी के लिए मैसेज डिलीट करने के लिए व्हाट्सऐप यूज़र को उस चैट में जाना होगा जहां मैसेज डिलीट करना है। मैसेज को सेलेक्ट करें या फिर कई सारे मैसेज एक साथ भी सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिख रहे डिलीट ('ट्रैश आइकन) पर टैप करें और फिर  Delete for everyone का विकल्प चुनें।

व्हाट्सऐप के नए 'Delete for Everyone' फ़ीचर के लिए मैसेज भेजने और पाने वाले शख्स के पास एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज़ फोन ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न होना चाहिए। अगर मैसेज भेजने या पाने वाला यूज़र एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज़ पर लेटेस्ट वर्ज़न को इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो यह फ़ीचर सपोर्ट नहीं करेगा। इस स्थिति में मैसेज पाने वाला शख्स डिलीट होने से पहले ही मैसेज को देख सकता है।

‘Delete for Everyone’ के अलावा, व्हाट्सऐप ने अपने लिए मैसेज डिलीट करने का विकल्प भी दिया है। इसके जरिए यूज़र अपने डिवाइस से उस मैसेज को डिलीट कर सकते हैं जिसे उन्होंने भेजा है या जिसे उन्होंने प्राप्त किया है। इस फ़ीचर से मैसेज पाने वाले शख्स की चैट में कोई बदलाव नहीं होगा। और उनकी चैट में मैसेज दिखता रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »