• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Upcoming Feature: अब परेशान नहीं करेंगे अनजान अकाउंट, व्हाट्सऐप पर आ रहा है यह नया फीचर!

WhatsApp Upcoming Feature: अब परेशान नहीं करेंगे अनजान अकाउंट, व्हाट्सऐप पर आ रहा है यह नया फीचर!

फीचर को WhatsApp बीटा 2.24.17.24 वर्जन पर देखा गया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, फीचर को 'Block unknown account messages' के नाम से पेश किया जाएगा।

WhatsApp Upcoming Feature: अब परेशान नहीं करेंगे अनजान अकाउंट, व्हाट्सऐप पर आ रहा है यह नया फीचर!

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp ने हाल ही में DMRC के साथ मिलकर एक नया चैटबॉट शूरू किया था

ख़ास बातें
  • WhatsApp बीटा 2.24.17.24 वर्जन पर देखा गया है नया फीचर
  • 'Block unknown account messages' के नाम से आ सकता है
  • इसमें एक टॉगल बटन होगा, जो प्रतीत होता है कि डिफॉल्ट रूप से ऑफ होगा
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर जल्द यूजर्स को अज्ञात लोगों के मैसेज को ब्लॉक करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। वर्तमान में केवल मैसेज आने पर ही उस अज्ञात यूजर को ब्लॉक करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अपकमिंग फीचर को इनेबल करने के बाद अज्ञात सेंडर के मैसेज आने से पहले ही ब्लॉक कर दिए जाएंगे। व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस में सुधार होगा और साथ ही यूजर अपने अकाउंट को पहले से अधिक सेफ रख सकेंगे। बता दें कि हाल ही में WhatsApp ने दिल्ली के लोगों के लिए एक खास सुविधा शुरू की थी, जिसमें लोग व्हाट्सऐप के जरिए अपनी मेट्रो ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म ने दिल्ली पुलिस के साथ भी हाथ मिलाया है, जिसके तहत अब लोगों के व्हाट्सऐप पर चालान भेजे जाएंगे।

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा पर एक नया फीचर देखा है, जिसके तहत अज्ञात सेंडर के मैसेज को ब्लॉक किया जा सकेगा। इस फीचर को सेटिंग्स के अंदर से इनेबल करना होगा। ट्रैकर के अनुसार, फीचर को WhatsApp बीटा 2.24.17.24 वर्जन पर देखा गया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, फीचर को 'Block unknown account messages' के नाम से पेश किया जाएगा। इसमें एक टॉगल बटन दिया गया है, जिसे ऐसा प्रतीत होता है कि डिफॉल्ट रूप से ऑफ रखा जाएगा और यूजर इसे सेटिंग्स के जरिए इनेबल कर सकेंगे।

इस फीचर के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, (अनुवादित) "आपके अकाउंट को प्रोटेक्ट करने के लिए और डिवाइस परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, व्हाट्सऐप अज्ञात अकाउंट से आने वाले मैसेज को ब्लॉक करेगा, यदि वे एक निश्चित वॉल्यूम को पार करेंगे।" 
 
Latest and Breaking News on NDTV

निश्चित वॉल्यूम की शर्त से प्रतीत होता है कि यह किसी अज्ञात अकाउंट के सभी मैसेज को ब्लॉक करने के बजाय सेंडर को केवल तब ब्लॉक करेगा, जब वे एक निश्चित संख्या से ज्यादा मैसेज भेजेंगे। यह स्पैमर्स के लिए हो सकता है, जो आए दिन बड़ी संख्या में प्रमोशनल मैसेज भेजा करते हैं। रिपोर्ट में इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह उन सेंडर्स पर भी काम करेगा, जिनके मैसेज के अनुरोध को स्वीकार किया गया है या नहीं।

इससे अलग बता दें कि दिल्ली में अब लोगों को ट्र्रैफिक चालान WhatsApp पर भेजे जाएंगे। दिल्ली के गर्वनर वीके सक्सेना ने इसके लिए जल्द ही प्रकिया शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं, जिसके बाद ट्रैफिक चालान व्हाट्सऐप पर भेजे जाएंगे। इसके अलावा, WhatsApp दिल्ली और एनसीआर में मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। लेटेस्ट फीचर में व्हाट्सऐप यूजर अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एक डेडिकेटेड चैटबॉट के जरिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा जारी अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं। टॉप-अप सर्विस के अलावा, यह अन्य सर्विस भी प्रदान करता है जैसे टिकट खरीदना, पिछले लेनदेन देखना और ग्राहक सहायता से संपर्क करना।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »