• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप पर आएगा नया फ़ीचर, अब नंबर बदलना होगा पहले से ज़्यादा आसान

व्हाट्सऐप पर आएगा नया फ़ीचर, अब नंबर बदलना होगा पहले से ज़्यादा आसान

व्हाट्सऐप पर आएगा नया फ़ीचर, अब नंबर बदलना होगा पहले से ज़्यादा आसान
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पर इस फ़ीचर की टेस्टिंग चल रही है
  • लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर को भी व्हाट्सऐप में जगह मिलेगी
  • व्हाट्सऐप बीटा ट्रेकर @WABetaInfo ने जानकारी दी
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर एक ऐसे फ़ीचर की टेस्टिंग चल रही है जिसकी मदद से यूज़र के लिए कॉन्टेक्ट नंबर बदलना पहले की तुलना में कम परेशानी भरा होगा। व्हाट्सऐप आपके फोन नंबर से जुड़ा होता है, ऐसे में नंबर बदलने के बारे में सोचना भी कई यूज़र को परेशान कर देता है। नंबर बदलने के बाद आमतौर आप अपने सभी कॉन्टेक्ट को इसके बारे में जानकारी ब्रॉडकास्ट के ज़रिए देते हैं, या ज़रूरत के वक्त पर पिंग करके अपने दोस्तों को नए नंबर के बारे में अवगत कराते हैं। व्हाट्सऐप की कोशिश इस प्रक्रिया को ही आसान बनाने की है। इसके लिए एक फ़ीचर की टेस्टिंग चल रही है जो आपके दोस्तों और परिवार वालों को नंबर बदले जाने के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा हाल ही में फेसबुक और गूगल द्वारा पेश किए गए लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर को भी व्हाट्सऐप में जगह मिलेगी।

चेंज नंबर फ़ीचर के बारे में व्हाट्सऐप बीटा ट्रेकर @WABetaInfo ने जानकारी दी। यह विंडोज फोन या विंडोज 10 मोबाइल यूज़र के लिए 2.17.130 बीटा वर्ज़न पर उपलब्ध है। इस फ़ीचर की मदद से आप नंबर बदलने की जानकारी अपने सभी कॉन्टेक्ट को आसानी से भेज सकते हैं। इसके अलावा आप व्हाट्सऐप का नंबर भी बदलते हैं तो आप पुराने नंबर वाले चैट और ग्रुप डेटा को नहीं खोएंगे। इसके अलावा आप बदलाव के बारे में हर किसी को नोटिफिकेशन भेज पाएंगे। इस फ़ीचर में आपके पास चुनने के लिए तीन विकल्प होंगे- नए नंबर को सभी कॉन्टेक्ट के साथ साझा करें, या उन नंबर के साथ जिनसे आप चैट करते हैं, या फिर आप चाहें तो किसी भी कॉन्टेक्ट के साथ नए नंबर नहीं भी साझा कर सकते हैं। यह फ़ीचर अपने आप ही सभी ग्रुप को नोटिफिकेशन भेज देगा, चाहे आपने कोई भी विकल्प चुना है। इसके अलावा 'Change Number' फ़ीचर पहले से बंद होगा, आपको इसे नंबर बदलते वक्त एक्टिव करना होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इस फ़ीचर की टेस्टिंग अभी व्हाट्सऐप विंडोज ऐप पर चल रही है। फ़ीचर की पहली झलक पाने के लिए आपके पास बीटा वर्ज़न होना चाहिए। अभी इस फ़ीचर को आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन टेस्टिंग तो हो रही है, ऐसे में जल्द ही यह फ़ीचर आपके फोन का भी हिस्सा हो सकता है।

अब बात लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर की। @WABetaInfo ने दावा किया है कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा 2.17.150 वर्ज़न में इस फ़ीचर का ज़िक्र है। हालांकि, यह डिफॉल्ट में बंद है। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। नए फ़ीचर की मदद से यूज़र लगातार अपने लोकेशन को साझा कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Live Location Sharing, Change Number, Apps, Windows

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »