WhatsApp ने बदला रंग! आई नई कलर स्कीम

WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट को iOS और Android यूजर्स, दोनों के लिए ही उतारा गया है।

WhatsApp ने बदला रंग! आई नई कलर स्कीम

WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट को iOS और Android यूजर्स, दोनों के लिए ही उतारा गया है।

ख़ास बातें
  • अपडेट को iOS और Android यूजर्स, दोनों के लिए ही उतारा गया है।
  • Android में ग्रीन शेड बदली-बदली लग रही है।
  • डार्क मोड पहले से ज्यादा डार्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
WhatsApp में आए दिन कोई न कोई फीचर अपडेट कंपनी करती रहती है। इससे यूजर्स को हमेशा ही मैसेंजर में एक नयेपन का अहसास होता है। हाल ही में वॉट्सऐप मैसेंजर में कलर को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। WhatsApp में कलर थीम चेंज हो गई है। इससे पहले मैसेंजर में iOS में ब्लू थीम का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब ऐप में हरे (Green) कलर का थीम दिखाई देने लगा है। शेड को एंड्रॉयड में भी बदल दिया गया है। कलर स्कीम अब पहले से ज्यादा आकर्षक बना दी गई है। 

WhatsApp ने भारत में भी कलर स्कीम को चेंज कर दिया है। ऐप में नई कलर स्कीम दिखाई देने लगी है। अब इंटरफेस ग्रीन कलर के अलग ही शेड में दिखाई दे रहा है। इसके पीछे वजह क्या है, आइए जानने की कोशिश करते हैं। Meta, जो कि WhatsApp की मालिक है, का कहना है कि वह यूजर्स को एक मॉडर्न और नया अनुभव देना चाहती है। इस नए बदलाव के साथ ऐप अब पहले ज्यादा एक्सेसिबल और इस्तेमाल में आसान हो जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने WhatsApp के लुक और फील को चेंज कर दिया है। स्पेसिंग में भी बदलाव किया गया है, साथ ही कलर्स और आइकन्स भी चेंज हो गए हैं। 

WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट को iOS और Android यूजर्स, दोनों के लिए ही उतारा गया है। Android में ग्रीन शेड बदली-बदली लग रही है। यह पहले से चमकदार हो गई है। iPhone में ब्लू कलर थीम इससे पहले दिखाई देती थी। अब इसमें भी ग्रीन स्कीम को रोल आउट कर दिया गया है। डार्क मोड पहले से ज्यादा डार्क कर दिया गया है। वॉट्सऐप से जुड़े हालिया अपडेट्स की बात करें तो कंपनी ने भारत में काम करने के बारे में बड़ी बात कही है। इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में हाल ही में एक बड़ी बात कही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने हाई कोर्ट में कहा है कि अगर उसे एन्क्रिप्शन हटाने के लिए मजबूर किया गया, तो वह अपना कामकाज बंद कर देगी, यानी भारत से चली जाएगी। पूरा मामला नए आईटी नियमों से जुड़ा है। वॉट्सऐप और फेसबुक ने इन नियमों के खिलाफ दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप का कहना है कि एन्क्रिप्शन हटाने से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »