12 साल का हुआ WhatsApp, हर दिन हो रही है 1 अरब से ज्यादा कॉल

WhatsApp 1 अरब से अधिक डेली कॉल संभालता है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म के 2 बिलियन (2 अरब) से अधिक मंथली एक्टिव यूज़र्स हैं।

12 साल का हुआ WhatsApp, हर दिन हो रही है 1 अरब से ज्यादा कॉल

WhatsApp को 2009 में लॉन्च किया गया था और 2014 में इसे Facebook ने अधिग्रहित किया था

ख़ास बातें
  • WhatsApp को 12 साल पूरे हो गए हैं
  • कंपनी ने ट्वीट के जरिए कई आंकड़ें साझा किए
  • 2 अरब मंथली एक्टिव यूज़र्स के साथ हर दिन संभालता है 1 अरब से ज्यादा कॉल्स
विज्ञापन
WhatsApp ने गुरुवार को घोषणा कर बताया कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने 12 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी 12वीं सालगिराह की घोषणा करते हुए, Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी ने खुलासा किया कि वह प्रति दिन 1 अरब से अधिक कॉल संभालती है। व्हाट्सऐप की शुरुआत फरवरी 2009 में हुई थी और इसे मूल रूप से अपने यूज़र्स के बीच स्टेटस करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। हालांकि, समय के साथ इसे और विकसित किया गया और फुल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बना दिया गया। आखिर में कंपनी ने इसमें वॉयस और वीडियो कॉलिंग का फीचर भी जोड़ा। कंपनी यहीं नहीं रुकी और ऐप यूज़र्स को पेमेंट सर्विस मुहैया कराने के लिए WhatsApp Payments भी शुरु कर दिया। हालांकि, साल की शुरुआत से कंपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर आलोचनाओं का सामना भी कर रही है।

गुरुवार को पोस्ट किए गए एक ट्वीट के जरिए WhatsApp ने 12 साल पूरे करने की घोषणा की। ट्वीट में पहले से घोषित कुछ आंकड़ों के बारे में बात की गई, जिसमें दो बिलियन (2 अरब) से अधिक मंथली एक्टिव यूज़र्स और 100 बिलियन (10 अरब) मैसेज की बात कही गई है। हालांकि, यह भी बताया गया है कि अपने इंस्टेंट मैसेजिंग अनुभव के लिए जाना जाने वाला ऐप, 1 अरब से अधिक डेली कॉल संभालता है।

WhatsApp ने फरवरी 2015 में अपने ऐप में वॉयस कॉलिंग सपोर्ट जोड़ा और नवंबर 2016 में वीडियो कॉलिंग की सुविधा देनी शुरू की। कंपनी ने अगस्त 2018 में ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट भी जोड़ा। कॉलिंग के अलावा, व्हाट्सऐप यूज़र्स को स्टिकर और GIFs साझा करने का विकल्प भी दिया गया और ऐप में लेटेस्ट फीचर WhatsApp Payments के रूप में जोड़ा गया, जो पैसों का लेन-देन करने के लिए है।

2009 में पूर्व Yahoo कर्मचारियों ब्रायन एक्टन (Brian Acton) और जेन कौम (Jan Koum) द्वारा लॉन्च WhatsApp को फरवरी 2014 में Facebook द्वारा अधिग्रहित किया गया था। हालांकि, इसके बाद व्हाट्सऐप की गोपनीयता पर भी सवाल उठने शुरू हो जाए। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी फेसबुक और उसकी सहायक कंपनियों के साथ यूज़र्स का  डेटा करती है।

WhatsApp पर यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर हाल ही में बहस और ज्यादा बढ़ गई, जब कंपनी ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लागू करने की बात की। हालांकि इसे लेकर कंपनी ने सफाई भी दी कि नई पॉलिसी केवल बिजनेस अकाउंट के लिए है और इसका असर आम यूज़र्स के अकाउंट पर नहीं पड़ेगा। इस पॉलिसी को फरवरी में लागू करने के बजाय दबाव में आकर कंपनी ने इसे 15 मई तक विलंबित कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp founder, WhatsApp Anniversary

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »