• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करें, नहीं तो डिलीट हो जाएगा अकाउंट!

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करें, नहीं तो डिलीट हो जाएगा अकाउंट!

WhatsApp New Privacy Policy: WhatsApp ने Android और iOS प्लेटफॉर्म के लिए अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसे 8 फरवरी तक स्वीकार करना जरूरी होगा, नहीं तो यूज़र का अकाउंट डिलीट हो जाएगा।

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करें, नहीं तो डिलीट हो जाएगा अकाउंट!

WhatsApp ने Android और iOS दोनों के लिए प्राइवेसी पॉलिसी को बदला है

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने Android और iOS के लिए प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की है
  • पॉलिसी एक्सेप्ट करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी है
  • पॉलिसी के अंदर कई भागों में बांटी गई हैं जानकारियां
विज्ञापन
WhatApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। इसकी सूचना सभी यूज़र्स को ऐप के जरिए दी जा रही है। पॉलिसी लागू होने के बाद जो भी यूज़र अपना व्हाट्सऐप पहली बार खोल रहे हैं, उन्हें पॉलिसी अपडेट के बारे में बताया जा रहा है और साथ ही 'Agree' विकल्प भी दिया जा रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूज़र्स को नई पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए 8 फरवरी तक का समय दिया है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यदि कोई यूज़र इस पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेगा तो उसका अकाउंट डिलीट हो जाएगा। पॉलिसी को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए अपडेट किया गया है

WhatsApp ने एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसे 8 फरवरी तक स्वीकार करना जरूरी होगा, नहीं तो यूज़र का अकाउंट डिलीट हो जाएगा। ऐप खोलने पर पॉलिसी दिखाई दे रही है और साथ ही उसे एक्सेप्ट करने का विकल्प भी आ रहा है। हालांकि एक विकल्प 'नॉट नॉउ' का भी है। इस पॉलिसी में व्हाट्सऐप ने कई बातों को साफ किया है। कंपनी यूज़र का डेटा कैसे प्रोसेस करती है, ऐप का फेसबुक के साथ क्या संबंध है, आदि। नई पॉलिसी से पता चलता है कि अब फेसबुक के पास व्हाट्सऐप का डेटा पहले से ज्यादा होगा।

कंपनी ने यूज़र्स कनेक्शन के बारे में भी जानकारी अपडेट की है। कंपनी ने लिखा है, (अनुवादित) "यदि आपका कोई भी कॉन्टेक्ट हमारी सेवाओं का उपयोग नहीं कर रहा है, तो हम आपके लिए इस जानकारी को इस तरह से मैनेज करेंगे कि यह सुनिश्चित हो सके कि उन कॉन्टेक्ट को हमारे द्वारा पहचाना नहीं जा सके।"

पूरी पॉलिसी में सूचना को कई भागों में बांटा गया है। जैसा कि हमने बताया कि यूज़र्स के पास पॉलिसी पढ़ने का विकल्प है, जिसके बाद उन्हें दो विकल्पों में से एक को चुनना होगा। पहला 'Agree' और दूसरा 'Not Now', हालांकि, नॉट नॉउ का मतलब यह नहीं है कि आप नई पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस विकल्प को चुनने के बाद आपको पॉलिसी विकल्प दोबारा देखने को मिलेगा। पॉलिसी स्वीकारने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2021 है। यदि यूज़र ने बताई गई तारीख तक पॉलिसी को नहीं स्वीकारा तो उसका अकाउंट स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »