Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Samsung के जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर लॉन्च हुए हैं।

Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Warby Parker में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एआर 1 जनरेशन 1 चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग के वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर की कीमत $395 (लगभग ₹37,000) है।
  • सैमसंग जेंटल मॉन्स्टर इंटेलीजेंट आईवियर की कीमत $449 (लगभग ₹42,000) है।
  • Samsung जेंटल मॉन्स्टर इंटेलीजेंट आईवियर में स्नैपड्रैगन एआर 1 जेन है।
विज्ञापन

Samsung ने अपना इंटेलीजेंट आईवियर ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इन आईवियर को सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में टीज किया था। इसके बाद कंपनी ने इस साल अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में इस एआई पॉवर्ड वियरेबल को शोकेस किया था। वार्बी पार्कर और जेंटल मॉन्स्टर द्वारा डिजाइन किया गया यह इंटेलीजेंट आईवियर 30 यूनिक डिजाइन ऑफर करता है। यह स्मार्ट ग्लासेज अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध होंगे और फिलहाल प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। सैमसंग इंटेलीजेंट आईवियर स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किए गए हैं। आइए सैमसंग इंटेलीजेंट आईवियर के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Samsung Warby Parker, Gentle Monster Intelligent Eyewear Price & Availability

सैमसंग के वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर की कीमत $395 (लगभग ₹37,000) है। वहीं, जेंटल मॉन्स्टर इंटेलीजेंट आईवियरकी कीमत $449 (लगभग ₹42,000) से शुरू होती है और $489 (लगभग ₹46,000) तक जाती है। सैमसंग के स्मार्ट ग्लासेज वर्तमान में यूएस में प्री -आर्डर के लिए उपलब्ध हैं। यूजर्स इंटेलीजेंट आईवियर मॉडल्स को जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके कुछ मॉडल्स हैंड्स-ऑन डेमोंस्ट्रेशन के लिए और सेल के लिए चुनिंदा सैमसंग रिटेल स्टोर्स पर 10 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। 

Samsung Warby Parker, Gentle Monster Intelligent Eyewear Features

Samsung जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एआर 1 जनरेशन 1 चिपसेट के साथ आते हैं। मॉडल में एक साइड पर 12 मेगापिक्सल का एचडीआर कैमरा दिया गया है। यह 3:4 (3024x4032 पिक्सल) की पोर्ट्रेट इमेज कैप्चर कर पाएगा। इसी के साथ इंटेलिजेंट आईवियर 3K/ 30 fps तक या एचडीआर सपोर्ट के साथ 2K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही इसमें ड्यूल ओपन-इयर स्पीकर सेटअप और क्वैड माइक्रोफोन यूनिट भी दी गई है। इसमें 2GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट ग्लासेज 9 घंटे तक का बैटरी बैकअप सपोर्ट करते हैं। यह टच और वॉइस इनपुट सपोर्ट करता है। स्मार्ट ग्लासेज बिल्ट-इन जैमिनी एआई सपोर्ट के साथ आते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  2. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  3. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  5. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  7. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  8. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  9. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »