Microsoft Outlook और 365 की सर्विस दुनिया भर में ठप हो गईं और लाखों यूजर्स शिकायत कर रहे हैं।
Photo Credit: Microsoft
Microsoft Outlook ठीक से काम नहीं कर रहा है। लाखों यूजर्स वैश्विक स्तर पर शिकायत कर रहे हैं कि वे अपना इमेल समेत अन्य सर्विस इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूजर्स ने पोस्ट के जरिए बताया कि माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सर्विस चल नहीं रही। माइक्रोसॉफ्ट की दिक्कत कल से चालू हई और अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। कंपनी एक्स पर Microsoft 365 Status पेज के जरिए लगातार अपडेट कर रही है।
आउटेज ट्रैकर Downdetector पर अब तक करीबन 1,30,000 यूजर्स ने शिकायत की कि Outlook काम नहीं कर रहा है। Microsoft 365 के साथ माइक्रोसॉफ्ट की अन्य सर्विस में भी दिक्कत आ रही है, जिनको लेकर करीबन 50 हजार शिकायतें हुईं। इसके अलावा वर्कप्लेस कोलैबोरेशन और मीटिंग ऐप माइक्रोसॉफ्ट टीम्स भी ठीम से काम नहीं कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट का AI एसिस्टेंट और चैटबॉट कोपायलट भी काम नहीं कर रहा। इसी भी एक समय पर माइक्रोसॉफ्ट का सर्विस स्टेटस पेज भी लोड नहीं हो रहा था, हालांकि अब काम करने लगा था। कंपनी सोशल मीडिया साइट X और अपने स्टेटस पेज पर के जरिए लगातार अपडेट कर रही है।
कल गुरुवार से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में दिक्कतें शुरू हईं और यूजर्स ने इसको लेकर रिपोर्ट किया। हालांकि, अब शिकायतों में कमी आ रही है। लेकिन यूजर्स अभी भी शिकायत कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने शुरुआत में कहा कि वह अमेरिका में इन शिकायतों की जांच कर रही है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई इन दिक्कतों से माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टिविटी कई रीजन में खराब हुई। माइक्रोसॉफ्ट 365 कंपनी की क्लाउड बेस्ड सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसमें आउटलुट और टीम्स शामिल हैं।
एक्स पर माइक्रोसॉफ्ट ने लिखा कि हम अमेरिका में उन यूजर्स की रिपोर्ट्स की जांच कर रहे हैं। जो कई कनेक्शन के जरिए इमेल सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जब गैजेट्स 360 की टीम ने खुद Microsoft Outlook उपयोग करने का प्रयास किया तो यह काम नहीं कर रहा था। खबर लिखे जाने तक लैपटॉप में लॉगिन नहीं हो पाया। इसके अलावा कोपायलट की सर्विस ने भी काम नहीं किया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड
Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!