WhatsApp पर हर दिन भेजे जा रहे हैं 100 अरब मैसेज: जुकरबर्ग

क्वार्टरली अर्निंग कॉल के दौरान, जुकरबर्ग ने साझा किया कि दुनिया भर में 2.5 बिलियन (250 करोड़) लोग हर दिन एक या एक से अधिक फेसबुक ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।

WhatsApp पर हर दिन भेजे जा रहे हैं 100 अरब मैसेज: जुकरबर्ग

WhatsApp ने Android पर इस साल जनवरी में पांच बिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर हर दिन भेजे जा रहे हैं 100 अरब के करीब मैसेज
  • आसपास भी नहीं है कोई अन्य मैसेजिंग ऐप
  • इस साल जनवरी में एंड्रॉयड पर 500 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया था
विज्ञापन
WhatsApp अब हर दिन 100 बिलियन के करीब मैसेज भेजता है, सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसकी जानकारी खुद साझा की है। व्हाट्सऐप ने पिछले साल नए साल की पूर्व संध्या पर पहली बार एक दिन में 100 बिलियन मैसेज भेजने का आंकड़ा पार किया था।

क्वार्टरली अर्निंग कॉल के दौरान, जुकरबर्ग ने साझा किया कि दुनिया भर में 2.5 बिलियन (250 करोड़) लोग हर दिन एक या एक से अधिक फेसबुक ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और कंपनी की ओर से दी जाने वाले सेवाओं पर 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक एक्टिव विज्ञापनदाता हैं। नए साल की पूर्व संध्या वWह दिन है जब WhatsApp आमतौर पर मैसेज के आदान प्रदान में काफी बड़ा उछाल देखता है और पिछले कई वर्षों से ऐसा ही हो रहा है। 2017 में, व्हाट्सऐप ने नए साल की पूर्व संध्या पर 63 बिलियन मैसेज भेजे, इसके बाद 2018 में 75 बिलियन और पिछले साल 100 बिलियन से अधिक संदेश आए। अब, लगभग 100 बिलियन (100 अरब) संदेश हर दिन दिए जाते हैं।

इस संख्या के साथ, कोई अन्य मैसेजिंग सेवा WhatsApp के आसपास भी नहीं है। इसका कारण ऐप का बढ़ता यूज़रबेस है, जिसने इस साल की शुरुआत में 2 बिलियन (200 करोड़) का आंकड़ा पार किया। Statista की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप इस साल जनवरी में एंड्रॉयड पर पांच बिलियन डाउनलोड तक पहुंच गया, जिससे यह इस विशाल आंकड़े पर पहुंचने वाला केवल दूसरा गैर-गूगल ऐप बन गया।

ऐप को यूज़र के लिए और अधिक अनुकूल बनाने के लिए व्हाट्सऐप समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ता आ रहा है और अभी भी कई नए फीचर्स पर काम चालू है। इसने हाल ही में यूज़र्स को "ऑलवेज़ म्यूट" फीचर दिया था, जिसके जरिए यूज़र्स को चैट अलर्ट को हमेशा के लिए म्यूट करने की क्षमता मिल गई है। यह फीचर कई यूज़र्स के लिए राहत की सांस लेकर आया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »