• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp की प्राइवेसी विवाद पर सफाई, यूजर्स की चैट पूरी तरह सुरक्षित, Facebook को भी नहीं है ये अधिकार

Whatsapp की प्राइवेसी विवाद पर सफाई, यूजर्स की चैट पूरी तरह सुरक्षित, Facebook को भी नहीं है ये अधिकार

WhatsApp (व्हाट्सएप) ने मंगलवार को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को लेकर सफाई जारी की है। व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा है कि उसकी पॉलिसी में हालिया बदलावों से दोस्तों या फिर फैमिली मेंबर्स के साथ किए गए आपके मैसेज की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Whatsapp की प्राइवेसी विवाद पर सफाई, यूजर्स की चैट पूरी तरह सुरक्षित, Facebook को भी नहीं है ये अधिकार

Whatsapp ने अपने ट्टिटर हैंडल से ट्टिट कर सफाई दी है

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने कहा है कि वह यूजर्स के कॉल-चैट को नहीं देख सकता है
  • पॉलिसी में बदलाव से सिर्फ व्हाट्स के बिजनेस अकाउंट पर प्रभाव होगा: कंपनी
  • WhatsApp की पॉलिसी चेंज का कई यूजर्स विरोध कर रहे हैं
विज्ञापन
WhatsApp (व्हाट्सएप) ने मंगलवार को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को लेकर सफाई जारी की है। फेसबुक की पैरेंट वाली मैसेंजिंग सर्विस व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा है कि उसकी पॉलिसी में हालिया बदलावों से दोस्तों या फिर फैमिली मेंबर्स के साथ किए गए आपके मैसेज की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्राइवेसी को लेकर यूजर्स के बीच उठे सवालों पर व्हाट्सएप ने अपने ऑफिशियल ट्टिटर हैंडल पर एक ट्टिट जारी किया है।
 

WhatsApp (व्हाट्सएप) ने मंगलवार को प्राइवेसी विवाद और पॉलिसी पर अपना दूसरा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी पॉलिसी में जो अपडेट किया है उससे  दोस्तों या फिर फैमिली मेंबर्स के साथ किए गए आपके मैसेज की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। व्हाट्सएप ने कहा है कि मार्केट में उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कई तरह की गलत अफवाहें चल रही है, जो बिल्कुल सच नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह इन सभी अफवाहों का खंडन करती है और वह यूजर्स के प्राइवेट मैसेज को एंड टू एंड इनक्रिप्शन के जरिए सिक्योर रखना जारी रखेगी।      

WhatsApp (व्हाट्सएप) ने कहा है कि कोई भी आपके प्राइवेट मैसेज को नहीं पढ़ सकता है और न ही कोई आपकी कॉल को सुन सकता है। इसके अलावा कंपनी ने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा है कि उसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक भी व्हाट्सएप यूजर्स के मैसेज और कॉल को नहीं पढ़ और सुन सकती है। व्हाट्सएप ने यह बयान ऐसे समय पर जारी किया है जब कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को लेकर यूजर्स ने उसे अपने निशाने पर ले लिया है। कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट 8 फरवरी से सभी यूजर्स के लिए एप्लिकेबल हो जाएगी।  

WhatsApp ने ट्वीट में कहा, "हम उन अफवाहों को दूर करना चाहते हैं और 100 प्रतिशत साफ करना चाहते हैं कि हम आपके निजी संदेशों को एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना जारी रखेंगे। प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट से आपके दोस्तों या परिवार के साथ किए गए कम्युनिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा"। इससे पहले आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। हाल में गूगल (Google) पर सर्च करने पर एक बार फिर व्हाट्सएप प्राइवेट ग्रुप दिखाई दे रहे हैं। इसके जरिए कोई भी गूगल पर सर्च करके व्हाट्सएप के प्राइवेट ग्रुप ढूंढ सकता है और उन्हें जॉइन कर सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp privacy policy, Whatsapp update news

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »